home page

Sarso Bhav : सरसों ने की किसानों की मौज, जानें कितने पहुंच गए दाम

Mandi News : पिछले दो-तीन दिन से हो रही बरसात का असर गेहूं की फसल पर देखने को मिल रहा है और मार्च महीने के दूसरे सप्ताह से ही मंडियों में सरसों की फसल आनी शुरू हो गई है। अबकी बार सरसों की फसल में किसानों की मौज कर दी है। आइए खबर में जान लेते हैं सरसों के दाम कहां पहुंच गए हैं।
 | 
Sarso Bhav : सरसों ने की किसानों की मौज, जानें कितने पहुंच गए दाम

HR Breaking News : (aaj ka mandi bhav) अबकी बार धुंध कम होने की वजह से वैसे ही गेहूं की फसल हल्की बताई जा रही है और ऊपर से अब तीन-चार दिन से बरसात के मौसम का असर भी गेहूं की फसल पर देखने को मिल रहा है। इस समय हुई बरसात की वजह से अबकी बार गेहूं की कटाई में भी देरी होगी।


सरसों की फसल (mustard crop) भी मार्च महीने के दूसरे सप्ताह से मंडियों में आनी शुरू हो गई है। अबकी बार सरसों के भाव में तेजी (Mustard price hike) देखी जा रही है जिसे देखकर किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बरसात के कारण एक-दो दिन तक सरसों की आवक कम रह सकती है, लेकिन मौसम साफ होने के बाद फिर से तेजी आने की (Sarso Ka Bhav) उम्मीद है। 


मंडियों में फसलों के भाव (Latest Mandi Rate) की बात की जाए तो भीलवाड़ा मंडी में बीते कल (Wheat Price) गेहूं के भाव 2255 से 2455 रुपए प्रति क्विंटल रहे, मक्का हाइब्रिड 1500 से 1700, जौ 1950 से 2025, चना 4950 से 5150, सरसों 6400 से 6700 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं प्रदेश में कई जगह सरसों 6850 प्रति क्विंटल तक बिकी।


भीलवाड़ा रिटेल प्राइस


भीलवाड़ा में बीतें कल चीनी 45 रुपये प्रति किलो, मूंग मोगर 110 से 112 रुपये प्रति किलो, उड़द मोगर 120 से 125 रुपये प्रति किलो, तुअर दाल 130 से 140 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 98 से 103 रुपये प्रति किलो, उड़द दाल 105 से 110 रुपये प्रति किलो, चना दाल 74 से 77 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 85 से 90 रुपये प्रति किलो, मैदा 40 से 45 रुपये प्रति किलो, सूजी 45 से 50 रुपये प्रति किलो, चावल (टुकड़ी बासमती) 55 से 60 रुपये प्रति किलो, चावल (बासमती) 80 से 130 रुपये प्रति किलो रहे। 


देसी घी 540 से 580 रुपये प्रति लीटर, मूंगफली तेल 190 से 210 रुपये प्रति लीटर, सोयाबीन तेल 140 से 160 रुपये प्रति लीटर, सरसों तेल 185 से 200 रुपये प्रति लीटर, सौंफ 160 से 200 रुपये प्रति किलो, जीरा 260 से 300 रुपये प्रति किलो, मेथी 70 से 75 रुपये प्रति किलो, धनिया (साबुत) 130 से 140 रुपये प्रति किलो, राई 125 से 140 रुपये प्रति किलो, अजवाइन 260 से 320 रुपये प्रति किलो, चायपत्ती 360 से 400 रुपये प्रति किलो, गोला 340 से 360 रुपये प्रति किलो, काबुली चना 120 रुपये प्रति किलो, काला चना 70 रुपये प्रति किलो, राजमा 110 से 120 रुपये प्रति किलो, पोहा 55 से 60 रुपये प्रति किलो रहे।


गेहूं का आटा 35 से 40 रुपये प्रति किलो, बेसन 80 से 85 रुपये प्रति किलो, हल्दी (पिसी) 250 से 300 रुपये प्रति किलो, मिर्च 280 से 350 रुपये प्रति किलो तथा गुड़ 45 से 50 रुपये प्रति किलो के भाव रहे।


आज नही खुलेगी मंड़ी 


पल्लेदार यूनियन के अध्यक्ष शंकर नायक की तरफ से कहा गया है कि ईद उल फितर के चलते आज भीलवाड़ा में मंडी (Anaj Mandi News) बंद रहेगी और किसी तरह का माल लदान व ढुलाई का कार्य नहीं होगा। यूनियन के अध्यक्ष की तरफ से किसानों को कहा गया है कि वह अपनी फसल सोमवार को ही मंडी में लेकर पहुंचे क्योंकि आज भीलवाड़ा मंडी (Bhilwara Mandi) बंद रहेगी।