5 Best Scooters For Women : महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्कूटर, लाइटवेट के साथ माइलेज भी है शानदार
HR Breaking News : (Latest Scooters For Women) दो पहिया वाहनों की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों की तरफ से नए-नए स्कूटरों को बाजार में पेश किया जा रहा है। पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के बीच अच्छी माइजेल देने वाले स्कूटरों की डिमांड़ बढ़ती जा रही है। कंपनियों की तरफ से बाजार में एक से बढकर एक स्कूटर पेश किए गए है।
ऐसे में जब हम स्कूटर खरीदने के लिए बाजार में जाते हैं तो हमारे सामने कई विकल्प आ जाते हैं और लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन पांच बेस्ट स्कूटरों के बारे में जो महिलाओं के लिए काफी ज्यादा परफेक्ट (Best Scooters For Women) बताई जा रहे है।
बाजार में कोई ऐसी स्कूटर निर्माता कंपनियां है जो अच्छे माइलेज और लाइट वेट के साथ अपने व्हीकल्स को मार्केट में उतार रहे हैं। बेस्ट स्कूटर की लिस्ट (List of best scooters) देखें तो इसमें कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के वाहन ऐड है। आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं उन पांच बेस्ट स्कूटरों के बारे में जो अच्छे माइलेज और रोजगार के इस्तेमाल के लिए काफी ज्यादा सही माने जा रहे हैं।
सुजुकी एक्सेस 125
रोजाना के सफर के लिए सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) एक बेहद लोकप्रिय स्कूटर माना जा रहा है। 78,184 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ आने वाला यह स्कूटर लगभग 50 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है और इसका इंजन भी बेहद स्मूथ है, जो शहर के ट्रैफिक और शहरी सड़कों पर चलाने के लिए बहुत सही माना जाता है।
हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक
हीरो प्लेज़र प्लस एक्सटेक (Hero Pleasure Plus Xtec) की शुरुआती कीमत 69,766 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह स्कूटर खासतौर पर महिला राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए सबसे किफायती विकल्पों में से एक माना जाता है। लगभग 50 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने वाला यह स्कूटर परफॉर्मेंस से ज्यादा इस्तेमाल में आसानी और आराम पर फोकस (Hero Pleasure Plus Xtec Price) करता है।
इसका कॉम्पैक्ट डिजाइल (Hero Pleasure Plus XtecDesign) इसे खराब जगहों पर पार्क करना भी आसान बनाता है। रोजाना के कामों या छोटी दूरी की यात्रा के लिए एक सही और भरोसेमंद सिटी स्कूटर तलाश रहे ग्राहकों के लिए प्लेजर प्लस एक्सटेकएक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
टीवीएस जुपिटर 125
टीवीएस जुपिटर 125 की शुरुआती कीमत 77,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह स्कूटर (TVS Jupiter 125) लगभग 50 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। इसकी खासियत सीट के नीचे मिलने वाला बड़ा स्टोरेज स्पेस और आरामदायक सीटिंग है। बैग, किराने का सामान या ऑफिस का सामान ले जाने वाली महिला राइडर्स के लिए यह स्कूटर काफी सुविधाजनक माना जाता है।
होंडा एक्टिवा 125
होंडा एक्टिवा 125 की कीमत (Honda Activa 125) करीब 89,652 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह भारत के सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक है। राइडिंग कंडीशंस के आधार पर यह लगभग 60 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। कई शहरी राइडर्स के लिए इसका कम मेंटेनेंस और अच्छी रीसेल वैल्यू भी इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
यामाहा फैशिनो 125
यामाहा फैशिनो 125 को इस सेगमेंट (Yamaha Fascino 125) के सबसे ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट स्कूटरों में गिना जाता है, जो लगभग 68 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे ता है।
इसकी शुरुआती कीमत 74,910 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम दिया गया है, जो रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में मदद करता है। हल्के वजन और आसान हैंडलिंग की वजह से यह महिलाओं के लिए बेस्ट माना जा रहा है।