iQOO करेगा Z सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च, जानें क्या मिलेंगी स्पेसिफिकेशन्स
HR Breaking News : (iQOO New Smartphone) नई तकनीकी के इस दौर में मोबाइल फोन का चलन भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों की तरफ से आए दिन भारतीय बाजार में नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च किया जा रहे हैं। अब मोबाइल फोन निर्माता कंपनी की iQOO तरफ से Z सीरीज के स्मार्टफोन को बाजार में पेश किया जाएगा।
दरअसल, कंपनी ने हाल ही में iQOO Z11 को चीन में टीज किया है। अभी फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई गई है, लेकिन कंपनी ने इसके बारे में कुछ जानकारी शेयर की है। यह घोषणा iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर जिंग चेंग ने कंपनी की 7वीं एनिवर्सरी इवेंट के दौरान की। आइए खबर में जानते है कि इस फोन में क्या कुछ खास रहने वाला है-
iQOO Z11 के संभावित फीचर्स
कंपनी के मुताबिक, आने वाले iQOO Z11 में 9,020mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है। यह अब तक किसी भी iQOO फोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।
इसके अलावा फोन में 165Hz LTPS OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन साइज के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट् के अनुसार (iQOO Z11 Features) इसमें लगभग 6.8-इंच का डिस्प्ले हो सकता है।
प्रोसेसर और कैमरा
iQOO Z11 में Snapdragon 7 सीरीज या MediaTek Dimensity 8000 सीरीज का मिड-रेंज प्रोसेसर मिल सकता है। पिछले मॉडल में कंपनी ने Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया था, इसलिए इस बार भी Snapdragon प्रोसेसर आने की उम्म्ीद है।
कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें मैन कैमरे में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का सहारा हो सकता है।
अन्य फीचर्स
इस फोन में Android 16 के साथ OriginOS का लेटेस्ट वर्जन मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
