AC Service Tips : आ गई गर्मियां, एसी चालू करने से पहले कर लें यह तीन काम

AC Service tips in hindi : गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में ज्यादातर लोग एसी, कूलर तथा पंख चलने लगे हैं। अगर आप भी ऐसी की शुरुआत करने जा रहे हैं तो उससे पहले आपको तीन काम जरुर कर लेने चाहिए वरना आपको काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए खबर में जानते हैं इसी से जुड़े वह तीन टिप्स जो इसी की शुरुआत करने से पहले जरूर ध्यान रखने चाहिए।
 

HR Breaking News : (AC Service Tips) मार्च महीने की शुरुआत से ही देशभर के ज्यादातर इलाकों में गर्मियों ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जहां देशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है वहीं धीरे-धीरे लोगों ने पंखे, कूलर और एसी का उपयोग करना भी शुरू कर दिया है। पिछले कई महीनो से बंद एसी को चलाने से पहले हमें कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है वरना बाद में काफी ज्यादा नुकसान भुगतना पड़ सकता है। आइए खबर में जानते हैं लंबे समय से बंद पड़े एसी को शुरू करने से पहले हमें किन-किन बातों का ध्यान (AC Maintenance Tips) रखना चाहिए।


पिछले चार-पांच महीने से बंद पड़े एसी (AC Summer Maintenance Tips) को अगर बिना सर्विस किए चलाया जाए तो उसकी कॉलिंग काम हो जाती है और मशीन से कई तरह की आवाज आने लगती है। ऐसे में हमें इसी की शुरुआत करने से पहले उसकी सर्विस जरूर करवा लेनी चाहिए ताकि पूरे सीजन कोई परेशानी ना हो।


सही समय पर सर्विस (AC Cleaning Before Usage) करवाने से एसी की कूलिंग बेहतर बनी रहती है और बिजली की खपत भी कंट्रोल में रहती है। अगर सर्विसिंग के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो एसी लंबे समय तक ठीक तरह से काम करता है और अचानक खराब होने का खतरा भी कम हो जाता है।

 


रेफ्रिजरेंट लेवल जरूर चेक करवाएं


गर्मियों के समय में एसी की कूलिंग (AC Cooling Tips) ज्यादातर रेफ्रिजरेंट पर निर्भर करती है, जिसे आमतौर पर एसी की गैस कहा जाता है। यही गैस कमरे की गर्म हवा को सोखकर उसे ठंडी हवा में बदलने का काम करती है। अगर एसी में गैस का लेवल कम हो जाए तो कूलिंग कमजोर हो जाती है और मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।


इसका सीधा असर बिजली के बिल पर भी पड़ (AC Effect On Electricity Bill) सकता है। इसलिए जब भी एसी की सर्विस कराएं तो सबसे पहले गैस प्रेशर जरूर चेक करवाएं। साथ ही यह भी जांच लें कि पाइप या कनेक्शन में कहीं लीकेज तो नहीं है। अगर लीकेज मिलती है तो पहले उसे ठीक करवाना चाहिए, उसके बाद ही गैस भरवाना सही रहता है। एसी की सर्विस करवाने से पहले इस चीज का सबसे पहले ध्यान देना चाहिए।


ड्रेन पाइप और वाटर आउटलेट को संभालना भी जरूरी


एयर कंडीशनर कमरे (AC Filter Cleaning) की नमी को कम करता है और इस प्रोसेस में पानी की बूंदें बनती हैं। यह पानी ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकलता है। अगर यह पाइप धूल या गंदगी के कारण ब्लॉक हो जाए तो पानी बाहर नहीं निकल पाता और अंदर के पार्टस पर पानी टपकने लगता है।  


ऐसे में एसी की जब भी सर्विस (AC Service Tips) करवाई जाएं तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए। एसी की सर्विस करवाते वक्त इस पाइप की सफाई करवाएं और यह भी देख लें कि कहीं पाइप मुड़ा हुआ या लीक तो नहीं है। इससे एसी लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के सही तरीके से काम करता रहता है।

 


आउटडोर यूनिट की सफाई भी सही से करे


एसी की आउटडोर यूनिट (AC outdoor unit) बाहर लगी होती है, इसलिए उस पर धूल और कचरा जल्दी जमा हो जाता है। अगर यूनिट गंदी हो जाए तो हवा ठीक से नहीं निकलती और एसी की कूलिंग कम हो सकती है। इसलिए सर्विस के समय इसकी अच्छी तरह सफाई करवाना जरूरी है।


साथ ही यूनिट के आसपास थोड़ी खाली जगह रखें, ताकि हवा आसानी से आ-जा सके। इससे एसी की कूलिंग बेहतर रहती है।