AC Rate Rise : गर्मी में जेब होगी ढीली, एसी की कीमतों में इजाफा, इस वजह से बढ़े दाम
HR Breaking News : (AC Price Hike) मार्च महीने का दूसरा सप्ताह खत्म होने जा रहा है और देश भर के ज्यादातर इलाकों में गर्मियों ने अपनी दस्तक दे दी है। गर्मियों की शुरुआत के साथ ज्यादातर लोग अपने घरों में एसी, कूलर तथा पंखों का उपयोग करने लगे हैं। कई लोगों को नए एसी खरीदने की भी जरूरत पड़ रही है। आपको बता दे कि अबकी बार गर्मी में एयर कंडीशनर की कीमतें (AC price rise) आपके बजट को बिगाड़ सकती है।
अगर आप भी एसी खरीदने (Air conditioner Prices) का प्लान कर रहे हैं तो इसमें देरी न करे क्योंकि कुछ ही समय बाद आपको ऐसी खरीदने में अब के मुताबिक ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि एसी बनाने वाली कई बड़ी-बड़ी कंपनियों जैसे Voltas, LG, Daikin और Blue Star एयर कंडीशनर की कीमतों में 5% से 15% तक की बढ़ोतरी करने वाली हैं। आइए जानते है एसी की कीमत बढ़ने के पीछे क्या है कारण-
AC की कीमत बढ़ने के पीछे कारण
एसी के महंगे होने की सबसे बड़ी वजह कॉपर (Expensive copper in AC) जैसे कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी है। एसी बनाने में कॉपर का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर एसी की लागत पर पड़ता है। इसके अलावा रुपये के कमजोर होने से भी इसके कई कलपुर्जे महंगे हो गए हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल के कारण माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ गया है। ऐसे में कंपनियों का कहना है कि बेहतर क्वालिटी बनाए रखने के लिए उन्हें मजबूरी में एसी की कीमतें (New energy regulations for AC) बढ़ानी पड़ रही हैं और इन्ही वजहों के कारण आपको अब एसी खरीदने में पहले के मुताबिक ज्यादा खर्च करने होंगे।
इतनी ज्यादा होंगी एसी की कीमतें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसी की कीमतों में 5% से 15% तक का इजाफा (AC price hike 2026) देखने को मिल सकता है। अलग-अलग ब्रांड्स को लेकर जिक्र किया जाएं तो Daikin कंपनी अप्रैल में एसी की कीमतें करीब 12% तक बढ़ा सकती है। फरवरी में Blue Star ने एसी के दाम 8–10% तक बढ़ा दिए थे। LG Electronics ने अपने 3-स्टार मॉडल्स की कीमतों में करीब 7% और 5-स्टार मॉडल्स में 9–10% तक इजाफा किया है। वहीं Haier ने भी एसी की कीमतों में 5% से 15% तक बढ़ोतरी की घोषणा (Air conditioner prices increasing) की है, जो मार्च से लागू हो चुकी है।
एनर्जी के नए नियम
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए नियम 1 जनवरी 2026 से लागू हो गए हैं। इन नए मानकों के अनुसार बनाए गए 5-स्टार एसी पुराने मॉडलों की तुलना में लगभग 10–11% कम बिजली खाएंगे। हालांकि इन बदलावों के कारण एसी की शुरुआती कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लोग बिजली की बचत के जरिए इस अतिरिक्त खर्च की भरपाई कर सकेंगे।
