Best Mileage SUV : अच्छी माइलेज वाली चाहिए कार तो यह रहेगी आपके लिए बेस्ट, जानिए कीमत और फीचर्स

Best Mileage Car : पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को देखते हुए आजकल हर कोई वाहन खरीदने से पहले इसकी माइलेज के बारे में जानना चाहता है। अगर आप भी एक अच्छी माइलेज वाली कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं उस गाड़ी के बारे में जो माइलेज के मामले में सबसे खास बताई जा रही है।
 

HR Breaking News : (Best Mileage Car News) गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड के बीच कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लगातार नई-नई कारे बाजार में पेश की जा रही है। कंपनियों की तरफ से अपनी गाड़ियों में कई अट्रैक्टिव फीचर्स तथा खास ऑफर प्रदान किए जा रहे हैं। अगर आप भी अच्छे फीचर्स वाली कार खरीदने की तैयारी (Maruti Latest Car) कर रहे है तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते है उस कार के बारे में जो माइलेज में मामलें में काफी ज्यादा सही मानी जा रही है। जानिए इस कार की कीमत और इसमें मिलने वाले फिचर्स के बारे में विस्तार से।

 


Maruti की इस कार ने उठाया गर्दा


वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कई गाड़ियां ऐसी है जिन्होंने बाजार में गर्दा (Maruti New Cars) उठाया हुआ है। इन दिनों ज्यादातर लोग अच्छी माइलेज वाली SUV की डिमांड कर रहे हैं, अगर आप भी बेहतरीन माइलेज वाली SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर में जान लेते हैं मारुति ग्रैंड विटारा के बारे में, जो माइलेज के मामले में सबसे जबरदस्त मानी जा रही है।
 

 

Maruti Grand Vitara की कीमत


Grand Vitara एक कॉम्पैक्ट SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत (Maruti Grand Vitara Price) करीब 11.19 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 6 वेरिएंट आते है जो - Sigma, Delta, Zeta, Zeta+, Alpha और Alpha+—में उपलब्ध है। इसके Zeta+ और Alpha+ वेरिएंट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का विकल्प मिलता है, जबकि Delta और Zeta के मैनुअल मॉडल में कंपनी की ओर से CNG का ऑप्शन भी दिया गया है।


फीचर्स भी गजब


Maruti Grand Vitara के इंजन की बात की जाएं तो इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (Maruti Grand Vitara Engine) दिया गया है। हाइब्रिड तकनीक के कारण से Maruti Grand Vitara बेहतरीन माइलेज देती है, क्योंकि इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी काम करती है। फीचर्स के मामले में भी यह SUV काफी आधुनिक है। 


मारुति कंपनी (Maruti Grand Vitara Features) की इस गाड़ी में 9 इंच की बड़ी टच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाएं तो इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360 डिग्री कैमरा, हिल-डिसेंट कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे जरूरी फीचर्स मिल रहे है।


हाइब्रिड कारों की खासियत यह है कि वे दो तरह की ताकत से चलती हैं -एक पेट्रोल इंजन और दूसरा इलेक्ट्रिक मोटर। ये दोनों मिलकर वाहन को चलाने में मदद करते हैं। कई स्थितियों में कार केवल इलेक्ट्रिक मोटर से भी चल सकती है, जिससे पेट्रोल की खपत कम होती है और माइलेज बेहतर हो जाता है।