Gold Price : रिकॉर्ड हाई से इतने गिरे सोने-चांदी के दाम, अब इतने में मिल रहा 22k,24k
HR Breaking News (Gold Price ) जैसे-जैसे शादी ब्याह का सीजन करीब आ रहा है। वैसे ही सोने की कीमतों (Gold Price News) में गिरावट देखने को मिल रही है। मात्र एक हफ्ते की गिरावट से ही सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए हैं। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इन धातुओं की कीमतों में गिरावट के बाद भाव क्या चल रहे हैं।
COMEX पर गोल्ड का रेट
बता दें कि ईरान इजरायल के बीच जो युद्ध चल रहा है, उसके बाद ही कीमतों (Sone Ki Kimatein) में तेजी नहीं दिख रही है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी की शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोने का भाव 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी के दाम 259249 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। ऐसे ही COMEX पर गोल्ड रेट (Gold Rate on COMEX) $5023.10 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और सिल्वर रेट 80.645 प्रति औंस पर बंद हुई। आर्थिक का अनिश्चितताओं के बीच इन्वेस्टर्स कमोडिटी मार्केट में तेजी की आस लगाए हुए हैं।
एक सप्ताह में इतने गिरे दाम
बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानि 6 मार्च 2026 को सोने की कीमत 1,61,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।, वहीं, दूसरी ओर चांदी के दाम 2,68,579 रुपये प्रति किलो ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे। यानि देखा जाए तो एक ही हफ्ते में सोने के भाव (Gold rates for week) में 3275 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 9330 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
रिकॉर्ड हाई से इतने नीचे आए दाम
बता दें कि जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतें (Gold and silver prices) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। MCX पर सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी का भाव 4,20,000 रुपये प्रति किलो पर आ गया था। यानि देखा जाए तो अभ तक ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से सोना (Sone Ke Bhav) 21,600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1,60,751 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे कारोबार कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के रेट
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोने की कीमत (gold price) $5,277 प्रति औंस के हाई रिकॉर्ड से $5,054 प्रति औंस के पास ट्रेड कर रही है। घरेलू कमोडिटी बाजार में भी भाव (Gold Prices in domestic commodity market) इसी के आस-पास चल रहे हैं। 27 फरवरी को सोना 1,69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
क्यों आई सोने की कीमतों में गिरावट
वैसे तो सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में अचानक गिरावट के कई कारण है। जहां पर भू राजनीति के तनाव के बढ़ने पर सोने चांदी के कीमतों में उछाल आना चाहिए था। वहीं, सोने के कीमतों में तेजी के बजाय कंसोलिडेशन दिख रहा है और इसके पीछे का कारण मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर है। क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसे दुनिया भर में इन्फ्लेशन का खतरा बढ़ गया है।
