Bikes Under Budget : बजट है कम, बाइक लेने का है मन, शानदार माइलेज के साथ ये हैं 3 बेस्ट ऑपश्न

Best Bike : दो पहिया वाहनों की बढ़ रही डिमांड के साथ अगर आप भी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन आपका बजट कम है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उस लिस्ट के बारे में जिसमें उन तीन बाइक्स की डिटेल दी गई है जो बजट और माइलेज दोनों के हिसाब से काफी ज्यादा सही है। आइए खबर में जानते हैं शानदार माइलेज के साथ कम बजट में आने वाली इन बाइकों के बारे में विस्तार से।

 

HR Breaking News : (Best Bikes Under Budget) भारत देश में दो पहिया वाहनों का चलन पिछले दिनों से बना आ रहा है। अक्सर लोग छोटे-मोटे काम हो या ऑफिस जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक की कीमत भी काफी कम होती है और यह माइलेज भी अच्छा देती है इसी वजह से बाइक को की डिमांड मार्केट में लगातार बढ़ती ही जा रही है। अगर आप भी बाइक खरीदने की प्लान कर रहे हैं लेकिन आपका बजट कम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वह तीन बाइक जो बजट और माइलेज के मामले में काफी ज्यादा खास साबित हो रही है।


कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ मिलने वाली बाइक 


हीरो एचएफ डीलक्स


हीरो की Hero HF Deluxe बाइक अपनी मजबूत बॉडी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। HF Deluxe की एक्स-शोरूम कीमत (Hero HF Deluxe) करीब 58,000 रुपये है। इसमें 97cc का इंजन दिया गया है और यह लगभग 70 kmpl तक माइलेज दे सकती है। इस बाइक का मेंटनेंस खर्च बेहदकम होता है और इसकी सर्विस पूरे देश में आसानी से मिल जाती है।


होंडा शाइन 100


Honda कंपनी की बाइक Shine 100 होंडा की लोकप्रिय बाइक्स में से एक है। इसकी कीमत लगभग 65,243 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसमें 98cc का इंजन (Honda Shine 100 Engine) मिलता है। यह बाइक करीब 55 kmpl माइलेज देती है और शहर में चलाने के लिए काफी आरामदायक मानी जाती है। इसकी हैंडलिंग भी काफी आसान है। 


टीवीएस रेडियॉन


अगर आपको रोजमर्रा के कामों के लिए बाइक खरीदनी है तो टीवीएस कंपनी की Radeon बाइक आपके लिए काफी ज्यादा सही रहेगी। यह एक कम्यूटर बाइक है। यह 3 वेरिएंट और करीब 10 रंगों में उपलब्ध है। इसमें 109.7cc का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन (TVS Radeon Engine) दिया गया है। यह बाइक लगभग 65 kmpl तक माइलेज (TVS Radeon Mileage) दे सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 55,100 रुपये (एक्स-शोरूम) है। बेहतर आराम के लिए इसमें आगे टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।


माइलेज बढ़ाने के लिए अपनाएं यह तरीका 


पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों कीमतों (Petrol or diesel price) को देखा आजकल हर कोई वाहन खरीदते वक्त उसकी माइलेज के बारे में जानना पसंद करता है। बाइक की माइलेज मेंटेन रखने के लिए उसके टायरों में हवा का संतुलन सही रखें, एयर फिल्टर तथा चैन की समय पर सफाई करवाई और समय पर इंजन की सर्विस करवाने से भी बाइक के माइलेज पर असर होता है।