home page

Delhi से बढ़ेगी हरियाणा की कनेक्टिविटी, इन चार रूट पर चलेगी रैपिड रेल

Rapid Rail Route Map : देश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब दिल्ली से हरियाणा की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से एक और नया कदम उठाया गया है। आपको बता दे की अब इन चार रूटो पर रैपिड रेल चलेगी जिस हरियाणा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
 | 
Delhi से बढ़ेगी हरियाणा की कनेक्टिविटी, इन चार रूट पर चलेगी रैपिड रेल

HR Breaking News : (rapid rail route) दिल्ली-एनसीआर में तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा देने के लिए नमो भारत रैपिड रेल परियोजना की शुरुआत की गई है। सरकार का कहना है कि रैपिड रेल की शुरुआत से बड़े शहरों और आपस के क्षेत्र के बीच यात्रा को तेज तथा आसान बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ट्रैफिक का दबाव कम करना और लोगों को कम समय में सुरक्षित व सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के बाद अब इसके अन्य रूट्स पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।


दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर (Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor) के बाद अब रैपिड रेल परियोजना का ध्यान हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। सरकार दिल्ली से हरियाणा के कई शहरों को नमो भारत रैपिड रेल से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट के साथ-साथ अब दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल कॉरिडोर पर भी तैयारी शुरू हो गई है।


प्रस्तावित योजना के अनुसार यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होगा और बदरपुर, फरीदाबाद व बल्लभगढ़ होते हुए पलवल तक जाएगा। इस पूरे रूट की लंबाई लगभग 70 से 72 किलोमीटर रहने की संभावना है। इस रूट पर सराय काले खां, बदरपुर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-12, बल्लभगढ़ और पलवल जैसे स्टेशन बनाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि यह नमो भारत रूट दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन (Delhi Metro's Violet Line) के लगभग समानांतर बनने की संभावना है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में और ज्यादा सुविधा मिलेगी।

 


अभी शुरुआती चरण में है प्रोजेक्ट


दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल नमो भारत प्रोजेक्ट (Namo Bharat Project) फिलहाल यह प्रोजेक्ट मंजूरी के शुरुआती चरण में है। इसके लिए सर्वे और प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर काम चल रहा है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के पूरी तरह चालू होने के बाद सरकार अन्य रूट्स की DPR, टेंडर और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगी।


अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 3 से 4 साल में काम पूरा हो सकता है। अनुमान है कि 2029 या 2030 तक इस रूट पर ट्रायल रन शुरू हो सकता है।

 


जेवर एयरपोर्ट से भी किया जाएगा कनेक्ट


प्लान है कि इस कॉरिडोर को आगे पलवल से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से भी जोड़ा जाए। इससे इस रूट की अहमियत और बढ़ जाएगी और यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा।
नमो भारत ट्रेन की औसत रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, जो लोकल ट्रेनों और बसों से काफी तेज है।

दिल्ली आने-जाने में लगेगा कम समय


हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार (Nayab Singh Saini Government of Haryana) और केंद्र सरकार (Central government) के बीच इसके रूट एलाइनमेंट और फंडिंग को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। रैपिड रेल शुरू होने के बाद फरीदाबाद और पलवल से दिल्ली का सफर लगभग 45 से 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। इससे दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे और लोकल ट्रेनों पर भीड़ भी कम होगी। अभी दिल्ली से पलवल पहुंचने में बस या लोकल ट्रेन से करीब डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं।


नया एक्सप्रेसवे भी बनेगा


पलवल को जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से जोड़ने के लिए 31 किलोमीटर लंबा एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी बनाया जा रहा है। यह सड़क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे को पार करते हुए सीधे एयरपोर्ट तक जाएगी।


इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद पलवल से जेवर एयरपोर्ट का सफर सिर्फ 20 से 25 मिनट में पूरा हो सकेगा।