iPhone 17e ने दी दस्तक, कम कीमत में मिल रहे गजब के फीचर्स
HR Breaking News : (iPhone 17e Features) पिछले दिनों एप्पल कंपनी द्वारा आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था और अब कंपनी की तरफ से आईफोन 17 e को बाजार में पेश कर दिया गया है। आपको बता दे कि एप्पल की तरफ से लॉन्च किए गए iPhone 17e की प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू होगी और 11 मार्च से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। यह iPhone 17 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है। एप्पल की तरफ से लॉन्च किए गए इस आईफोन में काफी ज्यादा अट्रैक्टिव फीचर्स मिल रहे हैं, जिन्हें देखकर ग्राहक इसे खरीदने की ओर भाग रहे हैं। आइए खबर में जानते है इस नए iPhone के फीचर्स के बारे में विस्तार से।
तेज परफॉर्मेंस के साथ-साथ कैमरा क्वालिटी भी गजब
एप्पल की तरफ से लॉन्च किए गए iPhone 17e में 48MP का Fusion कैमरा दिया गया है, जिसमें 2x टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। साथ ही इसमें कंपनी की नई A19 चिप दी गई है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस तेज और स्मूद रहेगी।
कीमत की बात की जाएं तो...
iPhone 17e तीन रंगों (ब्लैक, व्हाइट और सॉफ्ट पिंक) में उपलब्ध होगा। इसमें MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे 15W तक चार्जिंग मिलती है। इसके अलावा फास्ट वायर्ड चार्जिंग (iPhone 17e Features) भी दी गई है। कंपनी के अनुसार, 20W या उससे ज्यादा के चार्जर से यह फोन 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB कर दिया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये (iPhone 17e Price) रखी गई है।
अब सवाल यह है कि क्या यह फोन (iPhone 17e Latest News) खरीदना चाहिए? इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो आजकल कई सस्ते एंड्रॉयड फोन में भी ज्यादा मिलता है। इसमें अभी भी पुराना नॉच वाला डिस्प्ले है और डिजाइन भी पिछले साल के iPhone 16e जैसा ही है। 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, एल्युमिनियम फ्रेम और IP68 रेटिंग पहले जैसे ही हैं।
कुछ लोग कहेंगे कि थोडे और पैसे लगाकर iPhone 17 लेना सही रहेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। लेकिन सच यह है कि ऐसे मॉडल बाजार में काफी बिकते हैं।
उदाहरण के लिए, iPhone 16e लॉन्च के कुछ ही महीनों में दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोनों की सूची (best selling phones) में शामिल हो गया था, भले ही कई एक्सपर्ट्स ने उसको लेकर अलग-अलग अंदाज लगाएं हो। आखिर में फैसला आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है।