home page

PM Kisan Yojana : कब आएगी किसानों के पास 22वीं किस्त, होली के बाद होगा एलान

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए आए साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रूपये भेजे जाते हैं। सरकार की तरफ से किसानों को 21 किस्त मिल चुकी हैं अब किस 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं किसानों को 22वीं किस्त का लाभ कब मिलेगा।
 | 
PM Kisan Yojana : कब आएगी किसानों के पास 22वीं किस्त, होली के बाद होगा एलान

HR Breaking News : (Pradhan Mantri Kisan Yojana) किसानों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का नाम तो आपने सुना ही होगा। इस योजना के तहत किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी है और अब किसान 22 वीं किस्त का वेट कर रहे है। आइए खबर में आपको बताते हैं कि किसानों की इस योजना की अगली किस्त का लाभ कब मिलेगा और किन किसानों के नाम अबकी बार लिस्ट से काटे गए हैं।

 


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 


इस योजना में केंद्र सरकार (Central government) छोटे किसानों को हर साल 6,000 रुपये देती है। यह पैसा 3 बराबर हिस्सों में दिया जाता है। हर 4 महीने बाद 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब तक इसकी 21 किस्ते मिल चुकी है।

 


कब आएगी 22वीं किस्त 


अंदाजा (PM Kisan Yojana) लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त होली के बाद मार्च के दूसरे हफ्ते में आ सकती है। लेकिन अभी तक सरकार ने इसकी पक्की तारीख नहीं बताई है।

इन किसानों का नही मिलेगा लाभ


जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराया है, उनकी 22वीं किस्त रुक सकती है। इसलिए समय पर e-KYC पूरा कर लेना जरूरी है।

e-KYC

कैसे करें?


pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर Farmers Corner पर कलीक करें।
e-KYC विकल्प चुनें।
अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें।
OTP आएगा, उसे दर्ज करके सबमीट करें।
प्रक्रिया पूरी होने पर e-KYC सफल होने का संदेश मिल जाएगा।

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?


आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
आधार से लिंक बैंक खाता

योजना कब शुरू हुई थी?


यह योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू हुई थी। इसका मसकद किसानों को आर्थिक (Latest Hindi News) मदद देना, उनकी आय बढ़ाना और खेती को मजबूत बनाना है।