Skoda kylaq cng : स्कोडा की बेस्ट सेलिंग SUV का आएगा सीएनजी वर्जन, इतनी रहेगी कीमत
HR Breaking News - (Best CNG Car) पिछले कई दिनों से भारतीय बाजार में सीएनजी वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सीएनजी वाहनों की इस मांग को देख कंपनियों की तरफ से भी नई-नई गाड़ियों को बाजार में पेश किया जा रहा है। अब तक कई सीएनजी गाड़ियां लोगों की बेस्ट कार (Best Selling SUV ) बन चुकी है लेकिन बात की जाए स्कोडा कंपनी के वाहनों की, यह कंपनी जल्द ही अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का सीएनजी वर्जन पेश करने वाली है। स्कोडा कंपनी के ग्राहक इस सीएनजी गाड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की तरफ से इस बेस्ट सेलिंग SUV के सीएनजी वर्जन में कई तरह के खास फीचर्स दिए जाएंगे, जो हर किसी का दिल लूट लेंगे।
सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
स्कोडा कंपनी ने अपनी काइलक (Skoda Kylaq) गाड़ी के दम पर भारतीय बाजार में पिछले साल अपनी दस्तक देने के बाद से 25 साल की सबसे बड़ी सेल दर्ज की है। सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल की लिस्ट में भी काइलक गाड़ी सबसे उपर रही है। अब कंपनी की तरफ से इस गाड़ी को लेकर एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पता चला है कि कंपनी अब इस SUV को CNG वर्जन में पेश करने का प्लान कर रही है।
अब तक काइलक केवल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है। लेकिन अब कंपनी द्वारा उसी TSI मोटर को CNG सेटअप के साथ टेस्ट किया (Skoda Kylaq CNG Vairent) जा रहा है। बाकि कंपनियों की तरह स्कोडा भी कंपनी-अप्रूव्ड रेट्रोफिट सॉल्यूशन को चुन सकती है, जिसकी वजह से स्टैंडर्ड व्हीकल कवरेज के अलावा वारंटी का भी सपोर्ट मिलेगा।
CNG कन्वर्जन के कारण पावर आउटपुट मौजूदा 114bhp से कम होने की संभावना है। लागत और कॉम्प्लेक्सिटी को ध्यान में रखा जाएं तो CNG वैरिएंट को केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही पेश किया जा सकता है।
स्कोडा कंपनी अपनी काइलक रेंज का तेजी से विस्तार कर रही है। इस कॉम्पैक्ट SUV को नए क्लासिक प्लस और प्रेस्टीज प्लस वैरिएंट मिले हैं। ये वैरिएंट मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा, स्पोर्टलाइन वैरिएंट भी पाइपलाइन में है, जो Q3 CY 2026 तक लॉन्च हो सकता है। हाल ही में, स्कोडा ने कुशाक की कीमतों में बदलाव किया है, जिससे वैरिएंट के आधार पर कीमतें 15,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। स्कोडा काइलक की भी कीमतें अपडेट हुई है।
स्कोडा काइलक की नई कीमतों का जिक्र करें तो....
1.0L टर्बो पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट की कीमतें
क्लासिक वैरिएंट की पुरानी कीमत 7,54,651 रुपये थी, जो अब 7,59,000 रुपये हो गई है, जिसमें 4,349 रुपये की बढ़ोतरी (Skoda Kylaq New Price) हुई है। सिग्नेचर वैरिएंट की कीमत 8,99,900 रुपये से बढ़कर 9,09,900 रुपये हो गई है, जिसमें 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सिग्नेचर प्लस वैरिएंट की कीमत 10,33,643 रुपये से बढ़कर 10,44,000 रुपये हो गई है, जिसमें 10,357 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। प्रेस्टीज वैरिएंट की कीमत 11,83,659 रुपये से बढ़कर 11,99,000 रुपये हो गई है, जिसमें 15,341 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
1.0L टर्बो पेट्रोल ऑटो वैरिएंट की कीमतें
सिग्नेचर वैरिएंट (Skoda Kylaq Features) की पुरानी कीमत 9,99,900 रुपये थी, जो अब 10,09,900 रुपये हो गई है, जिसमें 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सिग्नेचर प्लस वैरिएंट की कीमत 11,34,264 रुपये से बढ़कर 11,44,000 रुपये हो गई है, जिसमें 9,736 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। प्रेस्टीज वैरिएंट की पुरानी कीमत 12,79,705 रुपये थी, जो अब 12,99,000 रुपये हो गई है, जिसमें 19,295 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।