Mausam Update : भारी बारिश के लिए हो जाओ तैयार, जान लें 28 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
HR Breaking News - (IMD Alert) शीतलहर एवं धुंध की वजह से देश भर के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब मौसम में बदलाव होने वाला है। आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि अब लोगों को भारी बरसात (IMD Rain Alert) का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली कड़कने के साथ बरसात
मौसम विभाग की तरफ से अपडेट (Weather Update) जारी करते हुए बताया गया है कि एक नई वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण गणतंत्र दिवस में उस से अगले दो दिन के दौरान पहाड़ी इलाकों में बरसात एवं बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए कहा गया है कि 27 28 जनवरी के दौरान मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों तथा उत्तर भारत के कई इलाकों में बिजली कड़कने और तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बरसात हो सकती है।
बीतें कल का मौसम
बीके 24 घंटे के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड, पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के पहले इलाकों में न्यूनतम तापमान 1 से 4 डिग्री सेल्सियस रहा है वही देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर पश्चिम राजस्थान तथा हरियाणा के कई इलाकों में 5 से 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, उड़ीसा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
27 और 28 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड तथा जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बरसात, बर्फबारी तथा बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग (Weather Update) की तरफ से बताया गया है कि इन जगहों पर 27 और 28 जनवरी को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती है।
लोगों को सावधान रहने की दी सलाह
27 जनवरी को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में बरसात के साथ ओलावृष्टि होने को लेकर भी अलर्ट (IMD Alert) जारी किया गया है। आज रात तथा कल 25 तारीख के दिन भी तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल में बिजली गिरने के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है तथा सफर के दौरान बरसात के समय वाहनों को सुविधाजनक चलाने से जुड़ी बात कही है।
