{"vars":{"id": "93802:4123"}}

सस्ती ऑटोमैटिक गियर वाली SUV की लिस्ट जारी, जानिए कौन सी रहेगी आपके लिए बेस्ट

Affordable automatic SUV : भारतीय बाजार में आजकल ऑटोमेटिक गियर वाली गाड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। लगातार बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी एक से बढ़कर एक शानदार फीचर से भरपूर ऑटोमेटिक गाड़ियां लॉन्च की जा रही है। चलिए जान लेते हैं सबसे सस्ती ऑटोमैटिक गियर वाली SUV's के बारे में विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Affordable automatic SUV) सफर को आरामदायक बनाने के लिए आजकल हर कोई मैन्युअल कार (Best Manual car) खरीदने की बजाय ऑटोमेटिक गियर वाली कार खरीदने को प्राथमिकता दे रहा है। कंपनियों की तरफ से भी ऑटोमेटिक गियर वाली गाड़ियों को लॉन्च किया जा रहा है। इन दिनों भारतीय बाजार में कई ऐसी ऑटोमेटिक गाड़ियां है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है और कीमत के मामले में भी काफी फिट बैठ रही है। ऐसे में अगर आप भी ऑटोमेटिक गियर वाली SUV (SUV with an automatic transmission) खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो चलिए जान लेते हैं भारत की टॉप 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक गियर वाली एसयूवी (most affordable SUV) के बारे में विस्तार से।

 


सबसे सस्ती ऑटोमेटिक गियर वाली SUV 


Nissan Magnite


Nissan कंपनी की तरफ से पेश की गई सस्ती ऑटोमैटिक SUV Magnite भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। Magnite का Visia AMT मॉडल सबसे सस्ते ऑटोमैटिक वेरिएंट में आ रहा है। कंपनी की तरफ से इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए (Nissan Magnite Price) रखी गई है। इसमें 6 एयरबैग्स, TPMS, केबिन एयर-प्यूरीफायर, हैलोजन हेडलाइट्स, आगे और पीछे पावर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। 


Maruti Suzuki Fronx


Maruti कंपनी की तरफ भी पिछले कई दिनों से बाजार में तहलका मचाया जा रहा है। Maruti Suzuki Fronx के ऑटोमेटिक वेरियंट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी की तरफ से इसमें एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए (Maruti Suzuki Fronx Price) रखी गई है। इसके हाई-वेरिएंट्स में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।  


Renault Kiger


10 लाख से कम कीमत (Renault Kiger Price) में आने  वाली Renault Kiger भी एक शानदार कार है। इस कीमत तक इसमें दो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। पहला 72hp इंजन के साथ 5-स्पीड AMT और दूसरा 100hp टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ज्यादा स्मूथ गियरबॉक्स है। Renault Kiger का Evolution वेरिएंट सबसे सस्ता AMT मॉडल है। इसमें 6 एयरबैग, कीलेस एंट्री, रियर वेंट्स के साथ मैनुअल AC और LED टेल-लैंप्स मिलते हैं। इस कार की माइलेज काफी ज्यादा बेस्ट बताई जा रही है। AMT 19.03kmpl का माइलेज और CVT का माइलेज 18.24kmpl है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.03 लाख रुपए से शुरू होती है।

 


TATA Punch


टाटा कंपनी की तरफ से काफी ज्यादा शानदार मॉडल भारतीय बाजार में पेश किया जा चुके हैं। टाटा पंच के ऑटोमेटिक वेरिएंट की बात की जाए तो इसके ज्यादातर मॉडलों में 88 hp वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें Pure+ वेरिएंट से 5-स्पीड AMT का ऑप्शन शुरू होता है। बता दें कि Punch के CNG-AMT वेरिएंट ऑप्शन में 6 एयरबैग और डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.75 लाख रुपए (TATA Punch Price) से शुरू होती है।