मोबाइल यूजर्स के लिए नया अपडेट, अब अनजान कॉल की पहचान करना होगा आसान
HR Breaking News (Calling Name Presentation) लगातार बढ़ रहे धोखाधड़ी के मामलों पर रोकथाम लगाने के लिए सरकार की तरफ से भी नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर अब तक लोग Truecaller जैसे अप के सहारे पहचान करते थे लेकिन अब केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से एक नई व्यवस्था लागू की जा रही है जिसके तहत अनजान नंबर की पहचान करने के लिए हर बार Truecaller जैसे ऐप का सहारा लेने की जरूरत नहीं है।
जानकारी सामने आई है कि सरकार की तरफ से 1 नवंबर 2026 से कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाने की व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा और इस बदलाव का मकसद लोगों को अनजान कॉल की पहचान (Identification of unknown calls) करवाना तथा फोन के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर रोकथाम (Prevention of Fraud) लगाना है। चलिए जान लेते हैं सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली इस नई व्यवस्था से जुड़ी पूरी जानकारी।
पहले से बनाई गई सुविधा को अब किया जा रहा लागू
मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखाने की सुविधा पहले से ही चल रही है और इसकी टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है। अब दूरसंचार विभाग द्वारा 1 नवंबर 2026 से इसे 4Gऔर 5G नेटवर्क पर लागू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। इस व्यवस्था का नाम CNAP (calling name presentation) है।
CNAP क्या है? (calling name presentation)
यह एक ऐसी सुविधा है जिसमें फोन आने पर कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर के साथ उसका नाम भी दिखाई देता है और यह नाम टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर दिखाया जाता है।
सरकार की नई व्यवस्था का मकसद (Mobile Users Latest Update)
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली नई व्यवस्था (New Telecom Rules in India) के पीछे सिर्फ यही मकसद है कि अनजान कॉल की पहचान को आसान बनाया जा सके। कई ठग बैंक अधिकारी या सरकारी कर्मचारी बनाकर लोगों को फोन करते हैं और कॉल करने वाले का नाम लिखने से लोगों को सावधान रहने में मदद मिल सकती है। TRAI ने फरवरी 2024 में इस सुविधा को लेकर सिफारिशें दी थी जिसको अब लागू किया जाएगा।
नहीं नियम के तहत अगर किसी का फोन नंबर आपके फोन में से नहीं है तो रिंगटोन आने पर टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा और इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। विदेश से आने वाली अनजान कॉल पर इंटरनेशनल कॉल लिखा हुआ दिखाई (Caller ID Service) देगा।
आम नागरिकों को होगा फायदा (Unknown Call Identification)
केंद्र सरकार की नई सुविधा से अनजान कॉल की पहचान करना आसान हो सकता है और ठगी से बचने में मदद मिल सकती है। आपको सतर्क कर दें कि नाम देकर हर कॉल पर भरोसा करना भी सही नहीं होगा और किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या कोई भी पासवर्ड शेयर ना करें।
