{"vars":{"id": "93802:4123"}}

toyota glanza 7 लाख से भी कम रुपये में लॉन्च, फ्रंट डिजाइन में बदलाव, नए फीचर्स और 3 सिलेंडर इंजन जोड़ा

toyota glanza : भारतीय बाजार में गाड़ियों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और ऐसे में कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लगातार नए-नए मॉडल बाजार में लॉन्च किए जा रहे हैं। टोयोटा कंपनी की तरफ से भी अपनी लोकप्रिय गाड़ी Glanza 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से इसकी कीमत ₹7 लाख रुपए से भी कम रखी गई है। इसके आगे की डिजाइन में भी काफी ज्यादा बदलाव किया गया है और इसमें नए फीचर्स के साथ तीन सिलेंडर इंजन को भी जोड़ा गया है।
 

HR Breaking News (toyota glanza) भारतीय ऑटो मार्केट में बजट कारों की बढ़ती मांग के बीच Toyota कंपनी की तरफ से भी अपनी एक खास कार को अपडेट किया गया है। Toyota कंपनी द्वारा अपनी कार Glanza 2026 को बाजार में उतार दिया गया है। Toyota Glanza को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी पिछलें काफी समय से बनी हुई है। यह कार अपने स्टाइलिश लुक, आरामदायक इंटीरियर और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। कंपनी की तरफ से अब इसके अपडेटेड मॉडल में आगे के डिजाइन में बदलाव किया गया है तथा इसमें आधुनिक फीचर्स (New Toyota Glanza Features) के साथ 3 सिलेंडर इंजन को भी जोड़ा गया है। चलिए जान लेते हैं नई Glanza की कीमत और इंजन से जुड़ी पूरी जानकारी।


2026 टोयोटा ग्लैंजा की कीमत (New Toyota Glanza Price)


टोयोटा कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में 2026 टोयोटा ग्लैंजा को पेश कर दिया गया है कंपनी की तरफ से इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए रख दी गई है, जबकि टॉप वैरियंट की कीमत की बात की जाए तो 10.49 लाख रूपये तक जाती है। नई ग्लैंजा को E, S, G, V और V(O) समेत पांच वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की जानकारी सामनें आई है।


डिजाइन और इंटीरियर की बात करे तो... (New Toyota Glanza Design)


नई Toyota Glanza में बड़ा फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED फॉग लैप और नए 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए है। इसके अलावा डिजिटल टील ग्रीन और ब्लूइश ब्लैक जैसे नए कलर ऑप्शन भी मिलते है। केबिन में नई सीट अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड ट्रिम्स दिए गए हैं, लेकिन डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा रखा गया है।

फीचर्स और सेफ्टी पर भी दिया गया है ध्यान (New Toyota Glanza Features)


Toyota कंपनी की तरफ से अपनी हर कार में खास फीचर्स दिए जाते है। नई Toyota Glanza के फीचर्स की बात करें तो टॉप वेरिएंट में 9-इंच टचस्क्रीन, आगे की वेटिलेटेड सीट्स, बिना वायर चार्जिंग सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते है। सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स दिए जाने की जानकारी है। वही टॉप मॉडल में 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।


इंजन (New Toyota Glanza Engine)


टोयोटा कंपनी की इस कार में 1.2-लीटर Z12E तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल रहा है जो 83 hp की पावर और 112 Nm टॉर्क जनरेट करता है, CNG वर्जन में 70 hp की पावर और 102 Nm टॉर्क मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन होने की जानकारी सामनें आई है। 


इन कारों से होगा मुकाबला (Toyota Latest Car)


टोयोटा कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार गाडियां लांच की जा रही हैं। फिलहाल टोयोटा कंपनी की नई ग्लैंजा का मुकाबला Maruti Baleno, Hyundai i20 और Tata Altroz से है।