28 September ka Mausam : 28 सितंबर को देश के 8 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, 5 एमएम प्रति घंटा बारिश संभव
HR Breaking News (28 September ka Mausam) मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मौसम (28 September ko mausam kaisa rhega) के बदले मिजाज को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान मुताबिक 28 सितंबर को देश के 8 राज्यों में 5 एमएम प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। आइए खबर में जानते हैं कि 28 सितंबर को किन राज्यों में बारिश के आसार है।
अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम (Weather Updates)
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से अगले 48 घंटे में भारी बारिश को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार इस दौरान जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बिजली कड़कने (Weather Updates) के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
किन राज्यों में अलर्ट जारी (Mausam Ki news)
मध्य महाराष्ट्र में तेज झौंकेदार हवाओं (Mausam Ka Taja Update) के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ ही जमकर बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा और तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाओं के आसार है। वहीं, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश के आसार है।
बीते दिनों कैसा रहा मौसम (Weather forecast)
बीते दिनों उत्तराखंड (uttrakhand ka mausam) राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। वहीं, यूपी के कुछ हिस्सों में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में भी अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार 28 सितंबर को इन 8 राज्यों में 5 एमएम प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बारिश के आसार है।
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
आगामी दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश के चलते दिन-रात के तापमान (rain Alert) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रात में तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर जाते-जाते मौसम का अलग ही रूप देखने को मिलने वाला है।