New Expressways : हरियाणा से यूपी, बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक मिलेगा स्मूथ सफर, नए एक्सप्रेसवे बदलेंगे ट्रैवल का एहसास
HR Breaking News (New Expressway Construction in Haryana) देश में सड़क मार्गों का निर्माण लगातार जारी है। आज के समय में सरकार का जोर एक्सप्रेसवेज बनाने पर हैं। अब इन्हीं एक्सप्रेसवेज के माध्यम से आजाद हिंद फौज के सिपाहियों की धरती हरियाणा को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Haryana to West Bengal Route) की कर्मस्थली पश्चिमी बंगाल से स्मूथ कनेक्टिविटी मिलने वाली है। चलिए जानते हैं इस रूट के बारे में विस्तार से-
तीन एक्सप्रेसवे बनाएंगे नया कॉरिडोर (New Expressway Corridor Update)
देश में तीन बड़े एक्सप्रेसवे एक नया कॉरिडोर बनाएंगे। पहला एक्सप्रेस-वे अंबाला से शामली (Ambala Shamli expressay) तक का है, जबकि दूसरा एक्सप्रेसवे पानीपत-शामली से गोरखपुर (Panipat shamli gorakhpur expressway update) तक का और इसके बाद गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी (Gorakhpur Siliguri expressway) तक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह तीन एक्सप्रेस-वे इस कॉरिडोर की अहम कड़ी साबित होंगे, जो उत्तर भारत के कई राज्यों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे और पूर्वोत्तर के राज्यों तक का सफर आसान हो जाएगा। इससे 32 घंटे का सफर 16 घंटे का रह जाएगा।
बिजनेस को भी मिलेगा बढ़ावा
नया एक्सप्रेसवे (New Expressway Corridor) तैयार होने से बिजनेस के लिए एक महत्वपूर्ण कॉरिडोर तैयार हो जाएगा, जो पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के बीच नया संपर्क मार्ग बनेगा। इस एक्सप्रेसवे रूट के माध्यम से 28-30 घंटे वाला सफर 14-15 घंटे में पूरा हो जाएगा, जिससे माल ढुलाई की लागत और समय की बचत होगी। इससे कारोबार स्मूथ होने के संभावना है।
हरियाणा से दो जगह से मिलेगी कनेक्टिविटी (Ambala Shamli Expressway)
इस महत्वपूर्ण रूप में हरियाणा के दो जिलों से कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है। हरियाणा के पानीपत से लेकर शामली (Panipat Shamli Expressway) होते हुए गोरखपुर तक नया एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है, दूसरी तरफ अंबाला से शामली (Ambala Shamli expressway Update) तक का एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है जो गोरखपुर एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। ऐसे में हरियाणा के पानीपत व आसपास के जिलों के साथ-साथ अंबाला, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, राजस्थान को इस एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी मिलेगी। अंबाला से शामली तक करीब 122 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे जल्द तैयार होने वाला है।
गोरखपुर तक बनेगा 740 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे (शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे)
उत्तर प्रदेश में सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिसकी लंबाई 740 किलोमीटर रहने वाली है। यह उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से को पश्चिम में हिस्से से जोड़ने का काम करेगा। गोरखपुर से शामली व पानीपत (Panipat shamli gorakhpur expressway update) तक के लिए बन रहा यह हाई स्पीड एक्सप्रेसवे (shamli gorakhpur expressway) हरियाणा से पश्चिम बंगाल के रूट की अहम कड़ी होगा। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर के जिलों को भी लाभ मिलेगा। दिल्ली की कनेक्टिविटी दिल्ली देहरादून-एक्सप्रेसवे (Delhi Dun expressway) के माध्यम से गोरखपुर एक्सप्रेसवे (shamli gorakhpur expressway update) से की जा सकती है, जिससे दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर 30 से घटकर मात्र 15 घंटे का रह जाएगा।
तीसरी कड़ी गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच बन रहा है एक्सप्रेसवे (gorakhpur siliguri expressway length)
वहीं इस रूट पर 519 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे गोरखपुर सिलीगुड़ी (gorakhpur siliguri expressway latest news today) का रूट भी महत्वपूर्ण साबित होगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी तक जाएगा। इससे बिहार के उन हिस्सों को भी कनेक्टिविटी मिलेगी, जहां पहले एक्सप्रेसवे नहीं है। ऐसे में उत्तर बिहार को भी इस एक्सप्रेसवे का काफी लाभ होगा और उद्योग आकर्षित होने की उम्मीद बढ़ेगी।
बिहार के इन हिस्सों को मिलेगा लाभ (gorakhpur siliguri expressway Bihar Route)
बिहार को देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता है। बिहार जैसे राज्य के लिए एक्सप्रेसवे और स्मूथ कनेक्टिविटी के रोड अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बिहार को परिवहन, व्यापार और लॉजिस्टिक गतिविधियों में बढ़ावा मिल सकता है। इससे बिहार के किशनगंज, अररिया जैसे बॉर्डर से लगते जिलों में अच्छी कनेक्टिविटी (gorakhpur siliguri expressway latest news) मिलेगी। यहां से बिहार की हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के राज्यों तक अच्छी और स्मूथ कनेक्टिविटी हो जाएगी। आने जाने के समय में काफी बचत होगी। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से गोरखपुर से सिलीगुड़ी (gorakhpur siliguri expressway route) तक फिलहाल 15 घंटे का सफर है जो एक्सप्रेसवे की वजह से 7 घंटे का रह जाएगा। यह एक्सप्रेसवे (gorakhpur siliguri expressway kab tak banega) जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।
