26 September se 1 October ka mausam : अगले 7 दिन अलग-अलग राज्यों में आंधी, तुफान, बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की चलेगी हवाएं
HR Breaking News : (26 Setember se 1 october ka mausam) भारत देश के अधिकतर इलाकों से मानसून ने अपनी विदाई लेनी शुरू कर दी है, लेकिन कई जगहों पर मौसम के हालात अभी भी बिगड़े हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक के मौसम को लेकर नया अपडेट (weather updates) जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि अगले कुछ दिन देश के अलग-अलग राज्यों में आंधी तूफान के साथ तेज बरसात देखने को मिल सकती है। आईएमडी की तरफ से अगले एक सप्ताह के मौसम (weather news) से जुड़ा नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि कई जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। आइए जान लेते हैं अगले 7 दिन कहां-कहां बरसात होने की संभावना है और किन-किन इलाकों से मानसून (monsoon updates) ने वापसी ले ली है।
पिछले 24 घंटे का मौसम
भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से पिछले 24 घंटे के मौसम के बारे में भी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिश्किम, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत ज्यादा बारिश 210mm दर्ज की गई है। तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश 120-200mm दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और माहे, कर्नाटक, तेलंगाना, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश 70-110mm दर्ज की गई है।
मानसून की वापसी का अपडेट (Latest Monsoon Updates)
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी (monsoon news) की रेखा इस समय 32.5°N/72.5°E से गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया होते हुए 23.0°N/67.8°E तक बनी हुई है।
उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम का अपडेट (Weather in Northwest India)
मौसम विभाग की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 25 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कुछ दिनों के दौरान अच्छी बारिश की संभावना है। 25 से 28 सितंबर के बीच उत्तराखंड और 25-26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है।
मध्य भारत के मौसम का अपडेट (Weather update for Central India)
मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच कई जगह बरसात होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 25 से 27 सितंबर तथा छत्तीसगढ़ में 25 से 28 सितंबर को अच्छी बरसात हो सकती है। 25 से 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वही 25-26 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ व पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगह बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत के मौसम की जानकारी (Weather information for Eastern India)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बारिश का दौर बन रह सकता है। 25-26 सितंबर को बिहार, झारखंड, ओडिशा और आसपास के इलाकों में कई जगह अच्छी बारिश होने की संभावना है। 25 सितंबर को बिहार, झारखंड और ओडिशा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और ओडिशा में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ आंधी की भी संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत के मौसम को लेकर भी आई नई जानकारी (Weather in Northeast India)
IMD की तरफ से बताया गया है कि 25 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगह बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को कई इलाकों में अच्छी बरसात होनी की संभावना है। IMD की तरफ से बताया गया है कि 25 से 26 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने के हालात बन सकते है। असम-मेघालय में 25 और 29 सितंबर तथा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में 29-30 सितंबर को कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी भारत के मौसम का अपडेट (Weather update for Western India)
मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। 28-30 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र तथा 25 सितंबर को गुजरात और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।
दक्षिण भारत के मौसम का अपडेट हुआ जारी (Weather update for South India)
IMD की तरफ से जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अलग-अलग इलाकों पर बरसात हो सकती है। 25 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई जगह अच्छी बरसात होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने कोमिल सकता है। 25 सितंबर को तेलंगाना में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है।
