8th CPC : सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, आठवें वेतन आयोग में दोगुना होगा HRA

8th CPC Salary Calculator : कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर खूब  चर्चांए  हो रही है। अब हाल ही में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन (8th CPC Salary Calculator) में HRA दोगुजना हो सकता है। यह संशोधन कर्मचारियों के लिए बड़ा फायदा लेकर आएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (8th CPC) जैसे-जैसे समय बीत रहा है। वैसे-वैसे  कर्मियों में नए पे कमीशन को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब हाल ही में नए पे कमीशन पर कर्मियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। बता दें कि नया पे कमीशन कर्मियों  के लिए डबल फायदा लेकर आ सकता है। जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन के लागू होने पर कर्मियों की बेसिक सैलरी बढ़ने के साथ ही HRA दोगुना हो सकता है। खबर में जानिए आठवें वेतन आयोग से जुड़े अपडेट (8th Pay Commission)  के बारे में-

 

सैलरी के साथ ही भत्तों में होगा बड़ा बदलाव 


बता दें कि नया पे कमीशन लागू होने पर कर्मियों की सैलरी के साथ ही भत्तों में भी बड़ा बदलाव होना तय है। इसके साथ ही HRA रीसेट होगा, लेकिन जेब में आने वाला पैसा दोगुना होने की संभावना है। इसके साथ ही मेडिकल और TA में भी इजाफा होगा। इससे पहले 7वें वेतन आयोग में HRA को शहरों के हिसाब से तीन हिस्सों में विभाजित किया गया था। सातवें वेतन आयोग के तहत मेट्रो शहर में 24 प्रतिशत, बड़े शहर में 16 प्रतिशत और छोटे शहर में 8 प्रतिशत HRA  तय किया गया था। बता दें कि डीए में इजाफे के साथ ये दरें बढ़कर 30 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत तक पहुंच गईं।

 

नए पे कमीशन में होंगे ये बदलाव 


जब भी नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो DA जीरो से शुरू होता है। ऐसे में HRA दरें फिर से 24 प्रतिशत, 16 प्रतिशत, 8 प्रतिशत पर रीसेट हो सकती हैं। बता दें कि फायदा प्रतिशत में नहीं, बल्कि बेसिक सैलरी के इजाफे में छिपा है।


हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जेसे कि मौजूदा बेसिक सैलरी (Employees current basic salary) 35,400 रुपये हैं और HRA (30 प्रतिशत के हिसाब से )10,620 रुपये होता है। मान लिजिए 8वें वेतन आयोग के बाद बेसिक बढ़कर 90,000 रुपये हो गई तो इससे नया HRA (24 प्रतिशत के हिसाब से)21,600 रुपये होगा। यानी देखा जाए तो रेट कम, लेकिन पैसा दोगुना से भी अधिक होगा ।


 
CGHS से जुड़ा था मेडिकल खर्च


जानकारी के लिए बता दें कि 7वें वेतन आयोग में अधिकतर कर्मचारियों के लिए मेडिकल खर्च (Medical Allowance) CGHS से जुड़ा हुआ था, लेकिन पेंशनर्स को फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस का लाभ दिया जाता था। अभी मौजूदा स्थिति में यह 1000 रुपये प्रति माह है।  
आप जानते ही है कि अब महंगाई में दवाइयों और इलाज का खर्च बढ़ गया है। ऐसे में FMA बढ़कर 2000 रुपये-3000 रुपये प्रति महीना हो सकता है। जो इस अलाउंस (Employees Allowances) पर निर्भर हैं, उन पेंशनर्स को राहत मिलेगी।

कैसे बदल सकता है TA का केलकुलेशन 


बता दें कि TA (Travel Allowance ) सीधे तौर पर DA से कनेक्टिेड होता है। अभी तो डीए बढ़ने के साथ ही TA भी बढ़ता है। अब जैसे ही नया पे कमीशन लागू होगा तो DA को बेसिक में मर्ज किया जाएगा। उसके बाद TA के पूरे स्ट्रक्चर में बदलाव आ सकता है। TA (ta allowance new rules 2026) इसलिए बढ़ाया जाता है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल महंगे हो रहे हैं और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ा, शहरों में रोजाना खर्च ज्यादा हो रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि TA की बेस रेट में भी इजाफा होगा।

जानिए कैसे होगा HRA का कैलकुलेशन 


HRA के कुलकुलेशन पर गौर करें तो जिन कर्मियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) 35,400 रुपये होगी। इसमे 30 प्रतिशत HRA है। इस हिसाब से HRA अमाउंट 10,620 रुपये हागी। ठीक ऐसे ही कर्मियों की सैलरी 90,000 रुपये है। उस पर 24 प्रतिशत HRA मिलेगा और HRA की कुल अमाउंट 21,600 रुपये होगी। 
यानि क्लियर है कि नई सैलरी = ज्यादा HRA = ज्यादा टेक-होम।

कर्मियों की इनकम में आएगा बड़ा बदलाव 


बता दें कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission News) के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी के साथ ही इनकम में बड़ा बदलाव आएगा। इससे कर्मियों का HRA बढ़ेगा, मेडिकल अलाउंस में राहत मिलेगी और  TA में इजाफा होगा। 
8वां वेतन आयोग (8th cpc) कर्मचारियों के लिए बेहद राहतभरा होने वाला है। बेसिक सैलरी बढ़ने के साथ ही भत्तों के नियमो में बदलाव आएगा। HRA रीसेट होने के बाद ज्यादा मिलेगा। मेडिकल और TA से अतिरिक्त राहत मिलेगी।