8th Pay Commission : कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी, 1.92 होगा फिटमेंट फैक्टर, सैलरी पर पड़ेगा ये असर

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी रिविजन का इंतजार बना हुआ है। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए खुश कर देने वाली खबर आई है। जानकारी के अनुसार आठवें वेतन आयोग के  तहत 1.92 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) लागू किया जा सकता है और इससे कर्मियों में सैलरी में बंपर उछाल आएगा।
 

HR Breaking News (8th Pay Commission) कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चांए तेज हो गई है। कर्मचारियों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि  8वें वेतन आयोग की सिफारिशों में फिटमेंट फैक्टर कितना तय किया जाएगा और नए पे कमीशन (8th Pay Commission) में क्या-क्या संधोधन होंगे। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।   खबर में जानिए इस बारे में-

 

कर्मचारियों की नए पे कमीशन से उम्मीदें


बताया जा रहा है कि  फिटमेंट फैक्टर के बाद सैलरी  (Salary after fitment factor) में बंपर उछाल आ सकता है और बात करें फिटमेंट फैक्टर की तो कर्मचारियों को उम्मीद  है कि फिटमेंट फैक्टर 3.25 गुना, 2.86 या फिर 2.28 होगा। लेकिन, महंगाई और अनुमानित महंगाई भत्ते के बेस पर फैक्टर तय किया जाएगा। अभी मौजूदा हालातो  के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 1.90-1.92 हो सकता है। 


कितनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी 


दरअसल, आपको बता दें कि फिटमेंट फैक्टर की वैल्यू उस वक्त तय महंगाई भत्ता (DA) पर निर्भर करती है। अगर 7वें वेतन आयोग का पैटर्न देखें तो 27 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। 7वें वेतन आयोग में कर्मियों की कुल सैलरी हाइक (salary hike of employees) 14.27 प्रतिशत था। अब कर्मचारियों में इंतजार है कि सरकार आठवें वेतन आयोग में कितनी बढ़ौतरी करने की सिफारिश करती है।
अभी तो महंगाई भत्ते (DA Hike News) को देखते हुए 1 जनवरी 2026 तक DA 60 प्रतिशत होने की संभावना है।

हालांकि अभी वर्तमान में तो 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अगर इस स्थिति को देों तो केंद्रीय कर्मचारियों को नए पे कमीशन (new pay commission)  के तहत 18 प्रतिशत का सैलरी हाइक मिल सकता है। लेकिन, अगर कर्मियों  की सैलरी में 24 प्रतिशत का उछाल आता है तो फिटमेंट फैक्टर ज्यादा हो सकता है। लेकिन इसके आसार बेहद कम है।

 

कैसे तय होता है फिटमेंट फैक्टर 


बता दें कि अगर सैलरी की गणना (Employees Salary Calculation)  होती है तो महंगाई भत्ता और सैलरी में उछाल के लिहाज से फिटमेंट फैक्टर का आंकड़ा निकलेगा। अब सामान्य स्थिति में डीए 60 प्रतिशत मान लेते हैं। वहीं, सैलरी में उछाल 18 प्रतिशत हो  सकता है। ऐसे  में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 1.90 ही रहने की संभावना है। ऐसे में सैलरी का केलकुलेशन करने के लिए कर्मचारियों की बेसिक सैलरी  (Basic salary of employees) को फिटमेंट से गुणा करके नई सैलरी निकाली जा सकेगी।

कर्मचारियों को मिलेगा एरियर का लाभ 


वैसे तो नया पे कमीशन (8th Pay Commission) 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है। लेकिन, इसकी सिफारिशें आने और लागू होने में अभी वक्त लग सकता है। उसके बाद ही कितना फिटमेंट फैक्टर तय हुआ और सैलरी में रिविजन हुआ, यह क्लियर होगा। हालांकि, जैसे ही सब चीजें फाइनल होती है तो कर्मचारियों को भुगतान 1 जनवरी 2026 से ही किया जाएगा। यानी जितने महीने बाद ये फाइनल होगा तब तक का एरियर का लाभ भी कर्मचारियों  को दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अभी सिफारिशें आने में 15 से 18 महीने का समय लग सकता है। सूत्रों के अनुसार, आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट जमा करने से पहले एक अंतरिम रिपोर्ट को पेश करने वाला है। लेकिन ये रिपोर्ट (8th cpc report) दिसंबर 2026 तक आ सकती है।

DA कैलकुलेशन के लिए बेस ईयर में बदलाव 


सरकार जब भी नया पे कमीशन लागू करती है तो DA कैलकुलेशन (DA calculation)  के लिए बेस ईयर में बदलाव कर सकती है। अभी तो फिलहाल AICPI-IW के लिए बेस ईयर 2016 है, इसे साल 2016 में 7वें वेतन आयोग के लागू होने के समय में बदल दिया गया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होते ही बेस ईयर को बदला जा सकता है। इसके  साथ ही DA को भी नए बेस ईयर से बदला जासकता है। उम्मीद है कि डीए का बेस ईयर 2026 हो सकता है।

क्या बेसिक सैलरी में मर्ज होगा DA


अब मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता  (dearness allowance News) 60 प्रतिशत तक हो सकता है, जिसका भुगतान कर्मचारियों को सैलरी में किया जा रहा होगा। लेकिन, अगर बेस ईयर में बदलाव होगा तो पुराने डीए को मर्ज किया जाने की संभावना है। हालांकि, अभी सरकार ने इस बारे में  कोई ऐलान नहीं किया है। ये सभी 8वें वेतन आयोग के पैनल की सिफारिशों के बाद ही तय किया जाएगा।  अगर ऐसा होता है तो डीए जीरो  हो जाएगा और 60 प्रतिशत  डीए को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा।