8th Pay Commission : आ गया नया अपडेट, इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कर्मचारियों की इतनी मिलेगी सैलरी
HR Breaking News - (Salary hike)। वर्तमान में सातवां वेतन आयोग चल रहा है, जिसका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। जिसके बाद से आठवां वेतन आयोग लागू होगा। नए वेतन आयोग के लागू होते ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (salary hike in 8th pay commission) और पेंशन में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। संभावना है कि सरकार अगले महीने आठवें वेतन आयोग के सदस्यों के नामों की घोषणा कर सकती है। अब हाल ही में सरकार ने आठवें वेतन आयोग के लागू होने को लेकर जानकारी दे दी है।
जानिए कब तक लागू होगा नया वेतन आयोग-
पिछले साल के चक्रों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए वेतन आयोग (new pay commission) की सिफारिशें अगले साल जनवरी से लागू हो सकती है। सरकार हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू करती है। इससे पहले जब सातवां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू किया गया था तब आयोग ने अपनी रिपोर्ट को फाइनल रूप देने में एक साल से ज्यादा समय लिया था।
इस बार, बताया जा रहा है कि पिछले वेतन आयोगों की तुलना में ये आगामी वेतन आयोग देरी से लागू हो सकती है। जानकारी के अनुसार नए वेतन आयोग की सिफारिशों का कार्यान्वयन वित्तीय वर्ष 2026-27 (Financial Year 2026-27) में ही देखा जाने की संभावना है।
रिपोर्ट को लेकर किए गए सवाल-
लोकसभा में भी 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद कर्मचारियों के वेतन (Salary hike updates) और पेंशन में बढ़ौतरी के लिए कई सवालात किए गए। सरकार ने 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट (8th Pay Commission Report) पेश को लेकर समय-सीमा के बारे में प्रश्न किए गए।
नए वेतन आयोग की शर्तों पर हुई के बारे में भी सवालात किए गए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने इन सब सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रिपोर्ट जमा करने की समय-सीमा और संदर्भ की शर्तों पर प्रगति को समय आने पर ही तय किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने दिए सभी सवालों के जवाब-
एक सवाल यह भी किया गया था कि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) स्तर पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की संख्या क्या थी, जिन्हें 8वें वेतन आयोग (Benefits of 8th pay commission) से लाभ मिलने की संभावना है। इससे पूरे देश में उपभोग को बढ़ावा तो मिलेगा ही और साथ ही आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस पर वित्त मंत्री (Finance minister) का कहना है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की अनुमानित संख्या तकरीबन 36.57 लाख (01.03.2025 तक) और 33.91 लाख (31.12.2024 तक) है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका लाभ रक्षा कर्मियों और पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में होगा इतना इजाफा -
Level 1 वालों की ऐसे होगी वेतन बढ़ौतरी -
वर्तमान समय में बेसिक पे 18,000 रुपये
1.92 फिटमेंट फैक्टर के बाद वेतन 34,560 रुपये
2.08 फिटमेंट फैक्टर से वेतन 37,440 रुपये
2.86 फिटमेंट फैक्टर होने पर सैलरी 51,480 रुपये।
Level 2 में ऐसे बढ़ेगा वेतन -
इस समय बेसिक पे 19,900 रुपये
1.92 फिटमेंट फैक्टर के बाद वेतन 38,208 रुपये
2.08 फिटमेंट फैक्टर के बाद सैलरी 41,392 रुपये
2.86 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी 56,914 रुपये।
Level 3 में सैलरी हाईक -
इस समय बेसिक पे 21,700 रुपये
1.92 फिटमेंट फैक्टर होने पर 41,664 रुपये
2.08 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी 45,136 रुपये
2.86 फिटमेंट फैक्टर से वेतन 62,062 रुपये।
Level 4 के कर्मियों की सैलरी इतनी होगी-
वर्तमान बेसिक पे (basic pay) 25,500 रुपये
1.92 फिटमेंट फैक्टर पर वेतन 48,960 रुपये
2.08 फिटमेंट फैक्टर पर वेतन 53,040 रुपये
2.86 फिटमेंट फैक्टर पर वेतन 72,930 रुपये।
Level 5 वालों की वेतन बढ़ौतरी -
29,200 रुपये बेसिक पे है इस समय।
1.92 फिटमेंट फैक्टर होने पर 56,064 रुपये
2.08 फिटमेंट फैक्टर पर 60,736 रुपये
2.86 फिटमेंट फैक्टर के बाद सैलरी 83,512 रुपये।