Haryana : इस बार 41 खिलाड़ियों को मिलेगा भीम अवॉर्ड, देखिए किस खिलाड़ी का आया नाम...

हरियाणा। हरियाणा में अबकी बार 41 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड दिए जाएंगे, खेल एवं युवा मामले विभाग की चयन समिति ने सभी आवेदनों का अध्ययन कर खिलाड़ियों का चयन किया है। भीम अवार्ड के लिए सूबे के 211 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था।
 

चयनित खिलाड़ियों को भीम अवार्ड के पांच-पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी मिलेगा। चयन समिति ने तीन साल के अवार्डों की घोषणा की है। वर्ष 2017-18 की विशेष खेल कैटेगरी के लिए झज्जर के वीरेंद्र सिंह का चयन भीम अवार्ड के लिए हुआ है। जबकि रोहतक की ईशा खासा को भी सरकार भीम अवार्ड सम्मानित करेगी।
 

वर्ष 2018-19 के लिए 10 खिलाड़ियों का हुआ चयन

 

Pit-bull Attack : यमुनानगर में दो पिटबुल डॉग्स ने ले ली मालिक की जान, अमेरिका से मंगवाए थे पिटबुल

नाम खेल जिला
ललिता कुश्ती हिसार
मनोज कुमार बाक्सिंग कैथल
सोमवीर कुश्ती रोहतक
पूनम हॉकी हिसार
साक्षी कुमारी सोनीपत कबड्डी
रिंपी हैंडबाल जींद
अमित एथलेटिक्स सोनीपत
रीना रानी एथलेटिक्स करनाल
सूबे सिंह एथलेटिक्स फरीदाबाद
दीपक शूटिंग अम्बाला

 

सेक्शन-7ए रजिस्ट्री मामला : रजिस्ट्री करने में कोताही बरतने वाले क्लर्कों और सहायक क्लर्कों का होगा ट्रांस्फर, सभी डीसी को पत्र जारी कर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
 

वर्ष 2019-20 के लिए 10 खिलाड़ियों के नाम
नाम खेल जिला

नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स पानीपत
अनीश शूटिंग करनाल
मनजीत सिंह एथलेटिक्स जींद
विनोद कुमार कुश्ती जींद
रविंद्र कुमार ड्रेगन बोट जींद
प्रदीप कुमार कबड्डी सोनीपत
सविता पूनिया हॉकी सिरसा
तरूण ढिल्लो बैडमिंटन हिसार
एकता एथलेटिक्स हिसार
राहुल एथलेटिक्स रोहतक

खाद्य व्यवसाय शुरू करने के लिए 7 दिन में मिलेगा लाइसेंस, देखिये
 

वर्ष 2020-21 के लिए 11 खिलाड़ियों को मिलेगा अवार्ड
नाम खेल जिला
अमित बॉक्सिंग रोहतक
पिंकी रेसलिंग रोहतक
बजरंग पूनिया रेसलिंग झज्जर
दिव्या सतीजा तैराकी फरीदाबाद
सोनिया बॉक्सिंग चरखी दादरी
मनु भाकर शूटिंग झज्जर
रितू ड्रेगन वोट चरखी दादरी
मोनिका हॉकी सोनीपत
नवजोत कौर हॉकी कुरुक्षेत्र
सोनाली ताइक्वांडो कुरुक्षेत्र
धर्मवीर एथलेटिक्स सोनीपत

 

टोक्यो ओलंपिक-पैरा ओलंपिक विजेताओं को भी अवार्ड
चयन समिति ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक पैरा-ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों को भी भीम अवार्ड देने का निर्णय लिया है। हॉकी टीम के खिलाड़ी कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र कुमार और सोनीपत के सुमित, कुश्ती में सोनीपत के रवि कुमार और पैरा-एथलेटिक्स सोनीपत के सुमित आंतिल का चयन भीम अवार्ड के लिए हुआ है।

पैरा-शूटर फरीदाबाद के मनीष नरवाल और फरीदाबाद के ही सिंहराज अदाना को भी यह सम्मान मिलेगा। पैरा-एथलेटिक्स में झज्जर के योगेश कथूनिया और पैरा-तीरांदाजी में कैथल के हरविंद्र सिंह को भीम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
 

भीम अवार्ड के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची पब्लिक डोमेन पर डाली गई है। यदि किसी खिलाड़ी को इस प्रस्तावित सूची से किसी भी तरह की आपत्ति है तो वह 25 फरवरी तक पंचकूला स्थित खेल एवं युवा मामले विभाग के कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
-पंकज नैन, खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक।