Haryana के इस जिले में 1.27 एकड़ भूमि पर बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, इतनी आएगी लागत
HR Breaking News (Haryana Auditorium) सरकार ने हरियाणा में कई नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। अब जल्द ही हरियाणा के इस जिले में भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाने वाला है। ये नया ऑडिटोरियम 1.27 एकड़ भूमि पर निर्मित किया जाएगा। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि ये नया ऑडिटोरियम (Haryana Auditorium ) क्यों बनाया जाएगा और कहां बनाया जाएगा और इसके लिए कितनी लागत आएगी।
कितनी आएगी भव्य ऑडिटोरियम की लागत
दरअसल, आपको बता दें कि नगर निगम (Municipal council) मानेसर में वार्ड 15 के गांव नखड़ौला गांव में 1.27 एकड़ भूमि पर ये 550 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम निर्मित होगी और इस प्रोजेक्ट में तकरीबन साढ़े 27 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है। इसके लिए नगर निगम द्वारा टेंडर (Tender by Municipal Corporation) प्रोसेस की शुरुआत हो गई है। बता दें कि कल 6 मार्च को टेंडर ओपन किया जाएगा, उसके बाद योग्य एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा।
कहां बनेगा ये ऑडिटोरियम
शासन ने इस ऑडिटोरियम में कई चीजों को बनाया जाएगा। इसमे लाइब्रेरी, एग्जीबिशन सेंटर, एक बड़ा व दो छोटे कांफ्रेंस हॉल शामिल होंगे। नगर निगम (Municipal council) द्वारा अगले 2 वर्षों में इस ऑडिटोरियम को तैयार करने का मकसद है। इतना ही नहीं इस भव्य ऑडिटोरियम में 100 गाड़ियों की पार्किंग, 220 स्क्वेयर मीटर में लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। ऑडिटोरियम के इस लाइब्रेरी (Library of the auditorium) में 100 लोग आराम से बैठ सकेंगे। इसके साथ ही 2700 स्क्वेयर फिट में 100 लोगों की क्षमता वाला एग्जीबिशन सेंटर भी निर्मित होगी।
इसके साथ ही क बड़ा और दो छोटे कांफ्रेंस हाल (conference hall) भी बनाए जाएंगे। ये ऑडिटोरियम दिल्ली जयपुर हाईवे के नजदीक नखड़ौला गांव में बनाया जाएगा।ऐसे में यहां के लोगों को कई सुविधा मिलेगी और पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था हो सकेगी।
क्यों बनाया जा रहा अपना ऑडिटोरियम
ये भव्य ऑडिटोरियम (Haryana grand auditorium) इसलिए बनाया जा रहा है, क्योंकि मानेसर निगम के निकट किसी भी गांव में अपना बड़ा ऑडिटोरियम (Apna Auditorium) नहीं है। अब यह निगम का पहला ऑडिटोरियम होगा। इससे पहले निगम में कोई भी कार्यक्रम होता था तो HSIDC या अन्य निजी ऑडिटोरियम का सहारा लिया जाता था। बीते वर्ष जुलाई महीने में जो शहरी स्थानीय निकाय हुए, उसके पहले राष्ट्रीय सम्मेलन में भी नगर निगम के द्वारा आईकैट के ऑडिटोरियम लिया था। अब यहां पर अपना ऑडिटोरियम के निर्मित होने से यहां बड़े कार्यक्रम भी हेल्ड किए जा सकेंगे।