DA Arrears : केंद्रीय कर्मचारियों के 2020 के 18 महीने के बकाया महंगाई भत्ते पर आया बड़ा अपडेट, जानिये कब मिलेगा पैसा
DA Arrears : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की तीन किस्तों को रोका गया था। यह किस्तें कोरोना काल के दौरान रोकी गई थी। उस समय देश में स्थिति ऐसी उतपन्न हो गई थी कि राजस्व के लिए सरकार को यह कदम उठाना पड़ा। 18 महीने तक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Arrears) की तीन किस्तों को जारी नहीं किया गया।
HR Breaking News (DA Arrears) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर छह महीने में महंगाई भत्ते (DA Arrears) को संशोधित किया जाता है। यह संशोधन हर साल जनवरी और जुलाई में किया जाता है। इसमें आम तौर पर बढ़ती महंगाई के हिसाब से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है। परंतु 2020 में सरकार ने कोरोना काल में महंगाई भत्ते को रोक दिया था। अब इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है।
लगातार उठाया जा रहा मुद्दा
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की ओर से बकाया डीए एरियर का मुद्दा लंबे समय से उठाया जा रहा है। कोविड-19 के दौरान रोके गए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को देने की मांग बार-बार की जा रही है। कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स ने भी एक बार फिर कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बकाया के मुद्दे को उठाया है।
MCX Gold Rates : धड़ाम से गिरे सोने के दाम, निवेशक हैरान, जानें कितना नीचे आ गए 10 ग्राम गोल्ड के भाव
सर्कुलर जारी कर कही ये बातें
18 महीने के बकाया डीए एरियर (DA Arrears) पर कॉन्फिडरेशन की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसके मुताबिक कर्मचारियों की मांगों में से एक प्रमुख मांग कोविड के दौरान रोके गए महंगाई भत्ते की है। बता दें कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(DA Arrears) जनवरी 2020 से जून 2021 तक का बकाया है।
जल्द सुलझाया जाए मामला
केंद्रीय कर्मचारियों के हक में जारी किए गए सर्कुलर में सरकार से पेंडिंग (Pending DA) सहित कई दूसरे मामलों को जल्दी सुलझाने की मांग की है। यह सर्कुलर 7 मार्च 2025 को जारी किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी जायज मांगे अभी तक पूरी नहीं की गई हैं।
यह हैं प्रमुख मांगे
- 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission)का जल्द गठन
- ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करना
- 18 महीने के कोविड महामारी के दौरान रोके गए महंगाई भत्ते का भुगतान करना
- पेंशन से काटा गया अमाउंट 12 सालों में बहाल किया जाए
- अनुकंपा नौकरी में 5% की लिमिट खत्म की जाए
- खाली पदों को भरा जाए
यह है बकाया महंगाई भत्ते का पूरा मामला
दरअसल, केंद्र सरकार ने 2020 में कोविड महामारी के चलते 18 महीने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA hike) रोक दी थी। इस दौरान कर्मचारियों को तीन किस्तों का महंगाई भत्ता नहीं मिला। कर्मचारियों की मांग बकाया डीए एरियर (DA Arrears) के भुगतान की है।
कब जारी होगा पैसा
वहीं, सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांग पर कईं बार जवाब दिया जा चुका है। सरकार कई मौकों पर स्पष्ट कर चुकी है कि वह बकाया डीए एरियर (DA Arrears) का भुगतान नहीं किया जाएगा। सरकार का तर्क है कि आर्थिक रूप से ऐसा करना संभव नहीं है।