{"vars":{"id": "93802:4123"}}

DA Hike July 2026 : कब बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जानिए इतिहास क्या कहता है

DA Hike July 2026 :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते का इंतजार खिंचता जा रहा है। 1 करोड़ 15 लाख केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सितंबर की शुरुआत में ही महंगाई भत्ते की घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन अभी इसका कोई ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ नए वेतन आयोग से पहले महंगाई भत्ते में जो ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में आंकड़े आ रहे हैं वह इस बार अच्छी बढ़ोतरी का अनुमान पेश कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान कब हो सकता है और सैलरी में कितना इजाफा होना संभव है। 
 

HR Breaking News (DA Hike July 2026) देश के करीब एक करोड़ 15 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी के लिए महंगाई भत्ते में इजाफे के ऐलान का इंतजार है। केंद्रीय कर्मचारी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के जो आंकड़े आए हैं, वह काफी अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद जता रहे हैं। फिलहाल समय 8वें वेतन आयोग का चल रहा है, लेकिन विडंबना है कि कर्मचारियों को अभी भी महंगाई भत्ते  (DA Hike Update) का इंतजार करना पड़ रहा है जो सातवें वेतन आयोग के अनुसार ही उनकी सैलरी में इजाफा करेगा। 

 

 

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता (DA Hike 2026 July)


महंगाई भत्ते को लेकर मीडिया में जो रिपोर्ट्स हैं, उनके अनुसार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI IW) इस बार अच्छा बढ़ा है, जिससे महंगाई भत्ते में तीन से चार प्रतिशत इजाफे की उम्मीद है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से 60% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जो बढ़कर 63 से 64% हो सकता है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में सीधे तौर पर इजाफा होगा।

बता दें कि महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी (DA Hike latest Update) से कर्मचारियों को कुछ हद तक बढ़ती महंगाई से राहत मिलती है। केंद्र सरकार की तरफ से बढ़ोतरी की जाती है और महंगाई भत्ते में बदलाव जनवरी और जुलाई से ही लागू होता है। हालाकिं इसकी घोषणा कुछ महीने बाद की जाती है, जिसके बाद देरी वाले महीना का एरियर दिया जाता है। 


पिछली बार 2% ही हुई थी बढ़ोतरी (2 percent DA Hike) 


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पिछली बार 2 ही प्रतिशत हुई थी। जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike News Update) का इंतजार होली से पहले किया जा रहा था, परंतु सरकार के द्वारा इसकी घोषणा होली के काफी दिनों बाद की गई। इससे पहले 2025 में जनवरी और जुलाई का महंगाई भत्ता करीब दो से तीन महीने बाद मिल गया था। 

कब तक हो सकता है एलान (DA Hike Announcement)


अब जुलाई को 3 महीने पूरे होने वाले हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) का ऐलान दशहरा के आसपास या फिर दिवाली से पहले किया जा सकता है जो आमतौर पर अब तक सरकारी करती आई है। पिछली बार भी इसी दौरान महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान किया गया था, यह इसलिए होता है, क्योंकि त्योहारी सीजन में यह खुशी को डबल करने का काम करता है।  

सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा (Employees Salary Hike)


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अगर 3% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो वह बेसिक सैलरी को बढ़ाने (Basic Salary Hike) का काम करेगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50000 प्रति महीना है तो उसमें महंगाई भत्ता ₹30000 से बढ़कर 31500 हो जाएगा। यानी ₹1500 प्रति महीना का इजाफा होगा। वहीं अगर 4% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो कुल महंगाई भत्ता 32000 हो जाएगा और ₹2000 का इजाफा हो सकता है। यह पूरी तरह से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर निर्भर करता है। इसके अलावा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केवल बेसिक सैलरी ही नहीं बल्कि अन्य अलाउंस भी प्रभावित होते हैं, जिनका कर्मचारियों को लाभ मिलता है। हाल ही में पंजाब सरकार की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक साथ 8% का इजाफा किया गया है जो काफी दिनों से रुका हुआ था।