Tata Sierra Dark रेंज भारत में लॉन्च, 13.99 लाख से कीमत शुरू, लंबी है ऑल ब्लैग गाड़ी के फीचर्स की लिस्ट
HR Breaking News (Tata Sierra black range) भारतीय कार बाजार में टाटा ने एसयूवी सेगमेंट में एक और बेहतरीन विकल्प मार्केट में उतार दिया है। ब्लैक कलर की गाड़ियां लोगों को ज्यादातर पसंद आती है। एसयूवी सेगमेंट में खासकर ब्लैक रंग की गाड़ी लोग पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए टाटा की तरफ से टाटा सिएरा ब्लैक रेंज को ऑल ब्लैक लुक में भारत में लॉन्च किया गया है। लॉन्च होते ही इसकी बुकिंग (Tata Sierra black range booking) भी शुरू हो चुकी है। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं इस गाड़ी की क्या कुछ खासियत रहने वाली हैं।
सभी इंजन विकल्पों के साथ है उपलब्ध
टाटा की तरफ से सिएरा (Tata Sierra black range) का बोल्ड अंदाज भारतीय बाजार में आ गया है। टाटा का यह डार्क एडिशन लीजेंड सीरीज (Dark Edition Legend Series) के प्योर वेरिएंट के रूप में शुरू हो रहा है। इस गाड़ी के सभी इंजनों के विकल्प भारतीय बाजार में विकल मौजूद हैं। 21 सितंबर से ही गाड़ी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।
प्रीमियम लुक दे रही है गाड़ी
टाटा सिएरा ऑल ब्लैक लुक (Tata Sierra All-Black Look) में काफी प्रीमियम दिखाई दे रही है। पूरा एक्सटीरियर ब्लैक क्लर का है। वहीं व्हील्स भी पूरी तरह से ब्लैक हैं जो इस गाड़ी को ऑल ब्लैक लुक दे रहे हैं। इंटीरियर में भी अधिकतर हिस्सा ब्लैक क्लर का है। गाड़ी के अंदर 19 इंच के एलॉय व्हील्स का डिजाइन पहले की तरह ही रखा गया है, लेकिन सब पूरी तरह से ऑल ब्लैक है जो इसको और ज्यादा प्रीमियम बनाता है।
कैसा है गाड़ी का इंटीरियर लुक (Tata Sierra black range Interior)
टाटा सिएरा में इंटीरियर में खास बदलाव किए गए हैं। इसको ब्लैक थीम के आधार पर ही तैयार किया गया है। साथ में वॉयलेट पर्पल एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं जो इंटीरियर को और भी आकर्षक बना रहे हैं। गाड़ी बाहर से देखने में पूरी तरह से ब्लैक दिखाई देती है।
बाजार में इन गाड़ियों के साथ है मुकाबला
टाटा सिएरा बाजार में एसयूवी सेगमेंट में नया मुकाबला देगी। ब्लैक कलर को पसंद करने वाले लोग अब इसकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। यह हुंडई की क्रेटा एन-लाइन (Hyundai's Creta N-Line), टाटा कर्व डार्क (Tata Curvv Dark), होंडा की एलिवेटेड डार्क एडिशन को सीधी टक्कर देगी। वहीं किआ सेल्टोस एक्स लाइन भी इसके मुकाबले में है।
पावरट्रेन के मिलेंगे कई विकल्प
| बेस प्योर एल वेरिएंट | |
| केवल 1.5-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल | 1.5-लीटर डीजल एमटी |
| टॉप-स्पेक अकंप्लिश्ड और अकंप्लिश्ड प्लस डार्क वेरिएंट | |
| केवल TGDi पेट्रोल AT | डीजल AT |
| एडवेंचर प्लस एल वेरिएंट | |
| सभी पावरट्रेन ऑपश्न | |
सबसे अधिक मांग वाले एक्सप्रेशन में से एक बनी डार्क रेंज (Tata sierra dark range)
कंपनी भी गाड़ी को लॉन्च करने के बाद उत्साहित है। सिएरा डार्क के लॉन्च के बाद टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Tata Passenger Electric Mobility Limited) के कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव (Commercial Officer Vivek Srivastava) का बयान भी सामने आया है, जिन्होंने बताया है कि डार्क रेंज में सबसे अधिक मांग वाले एक्सप्रेशन में से यह गाड़ी एक बन गई है। ग्राहक इसकी तरफ आकर्षित नजर आ रहे हैं। भविष्य में इसकी डिमांड और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रीमियम मिड एसयूवी सेगमेंट बनाने वाली एसयूवी के रूप में सिएरा हमेशा अपने प्रतिष्ठित डिजाइन और कमांडिंग प्रेजेंस के कारण अलग रही है।
(Tata Sierra black range Features)
| Tata Sierra टॉप-स्पेक वेरिएंट में फीचर्स |
| ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट |
| 540-डिग्री कैमरा पैकेज |
| फ्रंट लेफ्ट सीट के लिए बॉस मोड |
| लेदरेट अपहोल्स्ट्री |
| फुल एलईडी लाइट पैकेज |
| कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी |
| लेवल 2 ADAS |
| डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल |
