DA Hike Today : अब होगा कर्मचारियों का इंतजार खत्म, महंगाई भत्ते में होगी मामूली बढ़ोतरी, इतनी होगी सैलरी 

DA Hike Latest Update : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी पर अब इंतजार खत्म हो जाएगा। केंद्रीय सरकार की बैठक के बाद कर्मचारियों के लिए संशोधित महंगाई भत्ते (DA Hike) का एलान कर दिया जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों की महंगाई भत्ते पर बनी उम्मीदों को झटका लग सकता है। 

 

HR Breaking News (DA Hike Update) देश में एक करोड़ 15 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। कर्मचारियों को होली से पहले यह घोषित किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों के हाथ निराशा लगी, लेकिन अब महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। 

 

 

कर्मचारियों के लिए आएगी खुशखबरी
 

देश के एक करोड़ 15 लाख के करीब केंद्रीय सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज खुशखबरी मिल सकती है। महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का एलान आज हो सकता है। केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान आज हो सकता है। 

कैबिनेट की बैठक में हो सकता है फैसला
 

केंद्रीय कर्मचारियों को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट (DA Hike) की बैठक से काफी उम्मीदें हैं। यह बैठक आज होनी संभव है। इसमें सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।  

पिछली बार तीन प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर छह महीने में महंगाई भत्ते (DA Hike) को संसोधित किया जाता है। अंतिम संसोधन अक्तूबर 2024 में किया गया था, जोकि जुलाई 2024 से प्रभावी माना गया था। उस समय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया था। यानी तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।  

सैलरी में होगा मामूली इजाफा
 

इस बार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को संसय में डाल दिया है। महंगाई भत्ते (DA Hike) में दो या तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 360 से 540 रुपये तक का लाभ हो सकता है। यानी सैलरी में मामूली बढ़ोतरी होगी। 

कितनी हो जाएगी सैलरी
 

अगर महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। हालांकि, कर्मचारी संगठनों की मांग 3% बढ़ोतरी की है, जिससे डीए (DA Hike) 56% तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगर कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो इसपर डीए 53% मिलता है। जोकि 9,540 रुपये बनता है। 55 प्रतिशत होने पर यह 9,900 रुपये हो जाएगा। यानी 360 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, अगर 56% होगा तो 10,080 रुपये पर पहुंच जाएगा। यानी 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी।