gold rate prediction 2025 : नए रिकॉर्ड पर सोना, इस वजह से बढ़ रहे भाव, एक्सपर्ट्स ने बताए दिसंबर तक के दाम
gold rate prediction :सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना सोना नया रिकॉर्ड के साथ बंद हो रहा है। 2025 में सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ौतरी दर्ज की गई है। अब तक सोने के दात 14 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुके हैं। सोने के दाम बढ़ने के पीछे कईं कारण है। निवेशकों में सवाल है कि आने वाले दिनों में सोने (gold rate prediction) के क्या दाम रहेंगे। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय-
HR Breaking News (gold rate prediction 2025) इस साल सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने सभी का ध्यान खींचा है। किसी को सोना खरीदना है या नहीं खरीदना है, लेकिन सोने के दामों पर नजर सबकी है। निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। ढाई महीने में ही सोने (gold rate prediction) ने तगड़ा रिटर्न दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने के क्या भाव रहेंगे, इसको लेकर मन में बार-बार सवाल आ रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ोतरी जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम रिकॉर्ड स्तरों पर चल रहे हैं। सोने की चमक बढ़ती जा रही है। कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोने (gold rate prediction 2025) के दाम रिकॉर्ड 3025 को पार कर चुके हैं। वहीं, एमसीएक्स पर सोना 88,851 रुपये प्रति 10 ग्राम करीब 12 बजे तक चल रहे हैं। वहीं, कीमतों में लगातार तीसरे महीने तेजी जारी है। 2025 में अब तक ही सोने के दाम 14.31% से अधिक बढ़े हैं।
सोने के दाम बढ़ने के पीछे कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितताओं के कारण सोने को सुरक्षित एसेट माना गया है, इसलिए इसमें निवेश की मांग बढ़ी है। यूएस में राजनीतिक घटनाक्रमों और ट्रंप की नितियों ने भी सोने (gold rate prediction 2025) को प्रभावित किया है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में टैरिफ वॉर और गहराने की आशंका है। लोगों ने ईटीएफ में निवेश बढ़ाया तो भी सोने की कीमतें बढ़ी हैं।
इस साल सोने के दाम
2025 में सोने की चाल तेज रही है। 1 जनवरी सोने को सोने की कीमत 77,630 रुपये तोला थी जो कि 13 जनवरी को 80500 रुपये तोला पर पहुंच गई थी। इसी प्रकार, 1 फरवरी 2025 को सोने का भाव 83,360 रुपये तोला पर था। वहीं, 19 मार्च को सोने (gold rate hike) की कीमत 88551 रुपये तोला के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस प्रकार दामों में बढ़ोतरी शायद पहली बार देखने को मिल रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या रहेंगे सोने के भाव
गोल्डमैन साच्स के अनुसार सोने का भाव 3,100 डॉलर प्रति औंस के पार तो जल्दी ही निकल सकता है। मैक्यूरी के अनुसार सोने की कीमतों (gold rate prediction) का अनुमान 3000 डॉलर था, परंतु इसको यह अभी ही पार कर चुका है। ऐसे में इसे बढ़ाकर 3,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया गया है। बोफा की ओर से सोने के लिए 3000 डॉलर प्रति औंस का अनुमान लगाया गया था। वहीं, सिटी ने अनुमान लगाया था कि सोने का भाव 3200 डॉलर प्रति औंस तक इस साल पहुंच जाएगा।
सोने का इंपोर्ट लगातार बढ़ रहा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिक चेन्स एंड ज्वेल्स के संयम मेहरा ने कहा कि एक ही रात में सोने के भाव 12 डॉलर तक बढ़ गए हैं। इस साल फरवरी में 20 हजार करोड़ रुपये का सोना (gold rate prediction) इंपोर्ट किया है। वहीं, पिछले साल यह इंपोर्ट फरवरी में 50,000 करोड़ रुपये का था। उनके अनुसार अभी जून तक तो सोने के दाम गिरने की संभावना न के बराबर है। अप्रैल में सोने के दाम और बढ़ सकते हैं।
आने वाले दिनों में कितने हो जांएगे दाम
सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम कितने रहेंगे। 19 मार्च को 12 बजे के करीब एमसीएक्स पर गोल्ड 88551 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में 18 मार्च के मुकाबले 120 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, आने वाले दिनों में एक्सपर्ट अंकुर सोनी ने बताया कि अप्रैल में सोना 90 हजार को क्रॉस (gold rate prediction) करने का अनुमान है। कुछ दिन तक बढ़ोतरी होगी, लेकिन रफ्तार धीमी पड़ सकती है। वहीं, इसके बाद सोना फिर सरपट दौड़ सकता है। उनके अनुमान अनुसार दिवाली के पास प्योर गोल्ड 1 लाख रुपये तोला के पास पहुंच सकता है। वहीं, इस साल के अंत तक तो एक लाख रुपये तोले को सोना पार कर सकता है।
