7th Pay Commission के फॉर्मूले से बढ़ेगा 1 करोड़ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े कर रहे कंफर्म
HR Breaking News (DA Hike 7va vetan aayog) देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। सातवें वेतन आयोग के तहत बेस ईयर 2016 को मानते हुए ही इस बार भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। इस बार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनके अनुसार महंगाई भत्ते में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
3 से 4% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता (DA Hike Update 3 to 4 percent)
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Inder) के जो आंकड़े आ रहे हैं, उनके अनुसार महंगाई भत्ता 3 से 4% बढ़ना संभव है। पिछली बार सरकार की तरफ से मात्र 2% की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन इस बार महंगाई का मीटर ज्यादा तेज चला है। इससे कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता (DA Hike Update)
अगर महंगाई भत्ते में 3 से 4% की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63 या 64% हो सकता है। अगर 63 या 64 प्रतिशत महंगाई भत्ता होता है तो बेसिक सैलरी के हिसाब से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) का लाभ मिलेगा। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो उसके महंगाई भत्ते में 3% बढ़ने पर 540 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा। वहीं 4% की बढ़ोतरी पर 720 रुपए प्रति महीना का इजाफा देखने को मिलेगा।
कब लागू होगा महंगाई भत्ता (DA Hike Latest Update)
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान जल्द किया जा सकता है। दशहरा के आसपास या नवरात्रों के बीच में सरकार की तरफ से इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है। आमतौर पर त्योहारी सीजन में ही सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जाता है। इससे कर्मचारियों को एरियर के साथ सैलरी में त्योहारी सीजन पर अच्छी बढ़ोतरी के साथ पैसा मिल जाता है।