Delhi Metro : राजीव चौक को भी छोड़ा पीछे, ये है दिल्ली मेट्रो का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन

Delhi Metro Station : दिल्ली मेट्रो में सफर तो अब तक आपने किया ही होगा। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन कौन सा है? अब तक आपने दिल्ली मेट्रो मे राजीव चौक चौक स्टेशन को सबसे गहरा माना होगा लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली मेट्रो के उसे स्टेशन के बारे में जो गहराई के मामले में राजीव मेट्रो स्टेशन को भी पीछे छोड़ रहा है।

 

HR Breaking News - (deepest metro station) दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क माना जाता है। यहां जिस तरह से मेट्रो की सुविधाओं में विस्तार किया गया है, ऐसी सुविधा आपको देश में और कहीं नहीं मिलेगी। दिल्ली से फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों तक मेट्रो से सफर (travel by metro) आसान हो गया है। दिल्ली में मेट्रो के बिना लोगों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का सबसे बड़ा और सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन कहां बनाया गया है। आइए जानते हैं दिल्ली का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन कौन सा है।

आपको बता दें कि (Metro network in the capital) राजधानी में मेट्रो नेटवर्क 393 किमी तक फैला हुआ है। इसमे से 288 मेट्रो स्टेशन मौजूद हैं। इसमें से कई मेट्रो स्टेशन ऊपर हैं और कई अंडरग्राउंड में बने हुए हैं।

 

 

वहीं दिल्ली मेट्रो की जनकपुरी वेस्ट से बोटेनिकल गार्डन जाने वाली मेजेंटा लाइन पर मौजूद हौज खास (Hauz Khas Metro Station) को सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है। बता दें कि इस मेट्रो स्टेशन की गहराई (deepest metro station) करीब 29 मीटर है। इतना ही नहीं इस मेट्रो स्टेशन पर 9 लिफ्ट और 23 स्वचालित सीढ़ियां हैं।

 

Hauz Khas Metro Station दिल्ली मेट्रो के सबसे गहरे स्टेशनों में से एक है। इसकी गहराई इतनी अधिक है कि इसमें लगभग 8 मंजिला इमारत समा सकती है। इसकी संरचना इसे इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण बनाती है

 

 

 

हौज खास विलेज भी पास

यह स्टेशन येलो लाइन और मैजेंटा लाइन का इंटरचेंज पॉइंट है, जिससे यात्रियों को गुरुग्राम से समयपुर बादली तक यात्रा में सुविधा मिलती है। स्टेशन से बाहर निकलते ही फेमस हौज खास विलेज (Hauz Khas Village) भी पास में है, जो ऐतिहासिक स्थलों और कैफे के लिए जाना जाता है।