Delhi NCR Property Rates : दिल्ली एनसीआर के इन इलाकों में बढ़े प्रोपर्टी के सबसे ज्यादा रेट, जानिये कहां डबल हो गए जमीन की कीमत
Property Price in Delhi-NCR : पिछले कुछ दिनों से प्रॉपर्टी के रेट सातवें आसमान पर पहुंचगए है। दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए है। ऐसे में दिल्ली (Delhi me Property Price) में कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां पर प्रॉपर्टी खरीदना आम लोगों के बस की बात नहीं है। ऐसे में ये काफी जरूरी हैं कि आप दिल्ली में प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले प्रॉपर्टी के रेटों के बारे में जानकारी प्रॉप्त कर लें। आइए विस्तार से जानते हैं कि दिल्ली के किन इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट डबल हो गए हैं।
HR Breaking News - (Property Price hike)। कोरोना काल के बाद से ही प्रॉपर्टी के रेटों में शनदार उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाके तो ऐसे भी हैं जहां पर प्रॉपर्टी खरीदने में अमीरों के भी पसीने छूट जाते हैं। बढ़ रहे प्रॉपर्टी के रेटों के कारण रियल एस्टेट मार्केट (Realestate Market) में भी काफी तेजी देखने को मिल रही है। लोग लग्जीरियस प्रॉपर्टी की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में लग्जीरियस प्रॉपर्टी की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ रही है और इन प्रॉपर्टी की कीमतों में भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है।
नोएडा-गुरुग्राम में प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने की वजह-
साल 2021 के मुकाबले अब नोएडा और गुरुग्राम (Property Price in gurugram) में प्रॉपर्टी के रेट लगभग डबल हो गए है। पिछले चार सालों में ही नोएडा के प्रीमियम इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में 128 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, गुरुग्राम के कुछ इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट (Property Price hike) 59 प्रतिशत तक बढ़ गए है। नोएडा के सेक्टर-150 में प्रॉपर्टी के रेट 128 प्रतिशत तक बढ़ गए है। किराये में यह महज 66 प्रतिशत तक का इजाफा है। इसके अलावा गुरुग्राम के सोहना रोड पर प्रॉपर्टी की कीमत 59 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी (Property rate badne ka karan) देखने को मिली है। जबकि किराया महज 47 प्रतिशत तक ही बढ़ा है।
जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट-
नोएडा के प्रीमियम सेक्टर्स में शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर (infrastructure of luxurious property) और बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से प्रॉपर्टी की कीमतों में भी शानदार उछाल देखने को मिल रहा है। चार साल पहले यहां जिन लोगों ने निवेश किया था, उन्हें अब उनकी संपत्ति पर दोगुने (sampatti ki kemat) से भी ज्यादा रिटर्न मिल चुका है। नोएडा और गुरुग्राम में हाई-एंड प्रोजेक्ट्स, लग्जरी टाउनशिप और बढ़ते कॉरपोरेट हब्स के कारण रियल एस्टेट सेक्टर में बूम देखने को मिला है। नोएडा में एक्सप्रेस वे के नजदीक कीमत (delhi me property ki kemat) में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
बाकी शहरों में प्रॉपर्टी के रेट-
एक्सपर्ट्स ने बताया कि प्रमुख शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत (Property prices in major cities) और किराये में अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहा है। मुंबई के चेंबूर और मुलुंड में संपत्ति की कीमतें क्रमशः 48 प्रतिशत और 43 प्रतिशत तक बढ़ीं है। हालांकि किराये में इसे कम 42 प्रतिशत और 29 प्रतिशत तक बढ़ा है। हैदराबाद (Hyderabad property rate) के हाईटेक सिटी और गाचीबोवली में भी यही पैटर्न नजर आया, जहां संपत्ति की कीमतों में 62 प्रतिशत और 78 प्रतिशत तक बढ़ोतरी है। वहीं किराये (home rent in delhi) में क्रमशः 54 प्रतिशत और 62 प्रतिशत तक की वृद्धि देखने को मिली है।
बेंगलुरु में भी बढ़े प्रॉपर्टी के दाम-
बेंगलुरु के थानिसंद्रा मेन रोड में प्रॉपर्टी (property in Bengaluru) के रेट 67 प्रतिशत तक बढ़ गए है। जबकि किराया में 62 प्रतिशत तक की ही बढ़ौतरी देखने को मिली है। वहीं, सरजापुर रोड में किराया 76 प्रतिशत तक बढ़ा है। लेकिन संपत्ति के दाम 63 प्रतिशत तक ही बढ़े हैं। पुणे, कोलकाता और चेन्नई (Chennai me property rate) में भी किराये के अंदर बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। यहां पर संपत्ति की कीमत ज्यादा रही है। पुणे के हिंजेवाड़ी में भी किराया 57 प्रतिशत तक बढ़ा है। संपत्ति की कीमत (property price) में सिर्फ 37 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी देखने को मिली है। कोलकाता के ईएम बाईपास में किराया 51 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हालांकि संपत्ति के दाम सिर्फ 19 प्रतिशत तक ही बढ़े हैं।
अन्य शहरों में भी प्रॉपर्टी के रेटों में आया उछाल-
बेंगलुरु, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR kya h), दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी 2021 के अंत से 2024 के अंत तक संपत्ति के रेटों में किराये की तुलना में ज्यादा बढ़ौतरी देखने को मिली है। वहीं, पुणे, (pune property rate) कोलकाता और चेन्नई के कुछ इलाकों में इसका उलटा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जहां किराये में बढ़ौतरी संपत्ति की कीमतों (property price hike reason) से भी ज्यादा की रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन इलाकों में अभी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जारी है, वहां निवेशकों के लिए शानदार मौके हैं।