Delhi Most Expensive House : 4925 वर्ग मीटर में बना है दिल्ली का सबसे महंगा घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Expensive house in Delhi : देश के कई इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें हर रोज आसमान को टच करती जा रही है। इनकी कीमतें महंगी होने के बावजूद भी लोग इन्हें खरीदने और बेचने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं दिल्ली के सबसे महंगे घर की जानकारी, जो की 4925 वर्ग मीटर में बना हुआ है। इस सबसे महंगे घर की कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।
HR Breaking News: (list of expensive house)कई लोगों को महंगी चीजों का काफी शौक होता है जैसे महंगी कपड़े पहनना, महंगी गाड़ी में चलना तथा महंगी घर में रहना। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि देश की राजधानी दिल्ली में सबसे महंगा घर(Delhi Most Expensive House) किसका है और उसकी क्या कीमत है? आज की इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी महंगे घर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
कई लोगों का मानना है कि दिल्ली में सबसे महंगा घर शायद मुकेश अंबानी या गौतम अडानी का हो लेकिन ऐसा नहीं है। दिल्ली के सबसे महंगे घर की मालकिन एक बिजनेस वूमेन है। उनका नाम है रेणुका तलवार(Renuka Talwar House)। 2016 में उन्होंने पृथ्वीराज रोड पर 435 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा था। रेणुका तलवार डीएलएफ के चेयरमैन एमेरिटस और रियल एस्टेट किंग केपी सिंह की बेटी हैं। केपी सिंह की कुल संपत्ति (KP Singh's net worth)फोर्ब्स के अनुसार 14.8 अरब डॉलर है। जहां तक मुकेश अंबानी के एंटीलिया का सवाल है तो उसकी कीमत लगभग 15,000 करोड़ रुपये है। एंटीलिया(Antilia) मुंबई में स्थित एक 27 मंजिला इमारत है। इसे दुनिया के सबसे महंगे निजी घरों में से एक माना जाता है।
4,925 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बना है बंगला
रेणुका तलवार का यह बंगला 4,925 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बना है। इसका बिल्ट-अप एरिया लगभग 1,189 वर्ग मीटर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बंगला 8.8 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बेचा गया था। तलवार ने यह घर रियल एस्टेट डेवलपर TDI Infracorp के तत्कालीन मैनेजिंग डायरेक्टर कमल तनेजा से खरीदा था।
रेणुका तलवार कितनी संपत्ति की है मालकिन?
रेणुका तलवार की कुल संपत्ति लगभग 2780 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पिता केपी सिंह अब ज्यादातर लंदन और दुबई में रहते हैं। केपी सिंंह ने 2020 में पांच दशकों से भी ज्यादा समय तक चेयरमैन रहने के बाद पद छोड़ दिया था। डीएलएफ ने 1950 के दशक में दिल्ली के कुछ सबसे प्रतिष्ठित आवासीय इलाकों का निर्माण किया था। 2023 में सिंह ने 8.8 करोड़ डॉलर के DLF शेयर बेचे थे। इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक चैरिटेबल फाउंडेशन बनाने में लगाया।
केपी सिंह ने DLF को एक छोटी सी कंपनी से एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी में तब्दील किया। उनकी बेटी रेणुका तलवार भी अब बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं। दिल्ली जैसे शहर में इतने महंगे मकान का मालिक होना वाकई में एक बड़ी बात है।