Expressway Update : कौनसा है देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे, कितने लेन का है रास्ता

Expressway Update : वैसे तो अब तक सरकार ने  देश की अर्थव्यस्था को मजबूत करने के लिए कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया है, लेकिन क्या  आप जानते हैं कि देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे कौन सा है और इस एक्सप्रेसवे का रास्ता  कितने लेन का है। ये जानना वाहनचालको (Widest Expressway In india) के लिए काफी रूचिमय हो सकता है। खबर में जानिए  कि ये एक्सप्रेसवे कौन सा है।
 

HR Breaking News (Expressway Update) देश को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा चुका है। कई ऐसे एक्सप्रेसवे (Expressway Update ) है, जिसने सड़क परिवहन की रूपरेखा बदल दी है। लेकिन कभी आपके मन में यह ख्याल आया है कि आखिर देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे कौन सा है और इसका रास्ता कितने लेन का है।

 

सड़क परिवहन के लिए वरदान है एक्सप्रेसवे 


​देशभर में 4 से लेकर 6 और 8 लेन तक के ये एक्सप्रेसवे देश के सड़क परिवहन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। ऐसे कई प्रोजेक्ट्स है। जैसे कि दिल्ली–मुंबई, यमुना, आगरा–लखनऊ, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे  जैसे प्रोजेक्ट (Expressway Projects)देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

 

कौन सा है सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे 


जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे है। अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो ये एक्सप्रेसवे डासना और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली को मेरठ से कनेक्ट करता है और इस एक्सप्रेसवे पर सिर्फ 27 किलोमीटर का मार्ग ही 14 लेन का है और बाकी का हिस्सा सिर्फ 6 लेन का ही है। इस वजह से इसे देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेस वे (widest expressway in country) माना जाता है।

कितनी लागत में बना था दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे 


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway News) की शुरुआत दिल्ली में सराय काले खां से होती है और इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 96 किलोमीटर के आस-पास है। बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 23 छोटे-बड़े पुल, 10 फ्लाईओवर, 3 रेलवे ब्रिज और 35 अंडरपास  मौजूद हैं।


इस एक्सप्रेसवे का पहला सेक्शन (first section of expressway) मई 2018 में लोगों के लिए ओपन कर दिया गया था। लागत की बात करें तो इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई।