Fastag Rate Hike : अब सफर हो जाएगा और भी महंगा, 1 तारीख से फास्टैग की कीमतों में होगा इजाफा

Fastag Rate Hike : एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग का यूज करते हैं, लेकिन अब राजमार्गों पर सफर करना अब और महंगा होने वाला है। NHAI के फास्टैग की कीमतों (Fastag Rate Hike) में अब 1 अप्रैल से इजाफा किया जाने वाला है, जिससे वाहन चालकों की जेब पर असर पड़ सकता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Fastag Rate Hike) अगर आप नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर ट्रेवल करते हैं या फिर दूसरी जगह जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गो का यूज (Use of national highways) करते हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। बता दें कि अब NHAI की ओर से फास्टैग की कीमतों में इजाफा किया जाने वाला है और ये नई कीमतें 1 तारीख से लागू कर दी जाएंगी। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि फास्टैग की कीमतों में कितना इजाफा होने वाला है। 

 

वार्षिक फास्टैग की कीमतों में हुआ इजाफा 


दरअसल, आपको बता दें कि NHAI ने एक अप्रैल से वार्षिक फास्टैग की कीमतों (Annual FASTag prices) और टोल दरों में इजाफा करने का फैसला लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से बीते साल 15 अगस्त से निजी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए जो 3000 रुपये की वार्षिक फास्टैग सर्विस की शुरुआत (annual FASTag service news)की गई थी, वो जनता के बीच खूब पॉपुलर हुई थी। इसके माध्यम से वाहनचालको को सालाना 200 बार आवागमन की सुविधा मिलती है, जिससे एक यात्री की लागत केवल15 रुपये पड़ती थी।

 

वाहनचालको को करना होगा अतिरिक्त भुगतान 


गभाना टोल मैनेजर का कहना है कि NHAI के द्वारा जारी नई अधिसूचना (NHAI Notification) के अंतर्गत 1 अप्रैल से सालाना फास्टैग के लिए अब वाहनचालको को 75 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा, जिससे इसकी नई कीमत (Annual Fastag New Price) करीबन 3075 रुपये हो जाएगी। 

टोल प्लाजा की दरों में संभावित बढ़ौतरी 


सिर्फ इ तना ही नहीं टोल प्लाजा (toll plaza) की सामान्य दरों में तकरीबन 3 प्रतिशत तक बढ़ौतरी के आसार है, जिसकी विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकी है। जहां एक ओर यात्रियों को सालाना पास की सुविधा (annual pass facility) से फायदा हो रहा है और समय और धन की बचत हो रही थी, वहीं अब इस मूल्य बढ़ौतरी से वाहनचालको को नियमित सफर के लिए थोड़ा ज्यादा करना होगा।