गोहाना से लाखन माजरा रोड का होगा चौड़ीकरण, किया जाएगा जमीन अधिग्रहण
HR Breaking News (Haryana News) : गोहाना से लाखन माजरा (Gohana to Lakhan Majra) तक जाने वाले सड़क मार्ग को चौड़ा करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू की गई है। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department news)की ओर से सोनीपत जिले की गोहाना तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सड़क विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव राजस्व विभाग को सौंपा गया है। विभाग की और से 6.081 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है।
इस क्षेत्र की जमीन का होगा अधिग्रहण
विभाग से मिली जानकारी (Gohana to Lakhan Majra road will be widened) के अनुसार गोहाना से लाखन माजरा रोड के चौड़ीकरण के लिए अहुलाना, गोहाना (Ahulana, Gohana) के अंतर्गत आने वाली 6.081 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। विभाग की और से जमीन संबंधित पूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर दी गई है।
जमीन बेचने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर होंगे आवेदन
जानकारी के अनुसार अपनी स्वेच्छा से जमीन मालिक जमीन बेच सकते हैं। इसके लिए जमीन मालिक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन करने कर सकते हैं। विभाग की और से आवेदन के लिए पोर्टल 1 अक्टूबर से आवेदन के लिए पोर्टल खुल चुका है। इस दौरान दिसंबर की 31 तारीख तक आवेदन किए जा सकेंगे। उसके बाद पोर्टल विभाग की और से बंद कर दिया जाएगा।
जमीन मिलने के बाद शुरू होगी आगे की प्रक्रिया
विभाग के (haryana latest news) अधिकारियों का कहना है कि जमीन की मांग से सबंधित पूरा विवरण राजस्व विभाग को सौंप दिया है। राजस्व विभाग जमीन उपलब्ध करवाएगा। जमीन मिलने के बाद विभाग की और से आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।