hrbreakingnews.com

हरियाणा में 1100 स्कूल प्रिंसिपल सीखेंगे एआई और साइबर सुरक्षा

Haryana News : प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 1100 प्रिंसिपल एआई और साइबर सुरक्षा के गुर सीखेंगे (1100 school principals will learn AI and cyber security)। इसके लिए 21 से 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू होगा। शिक्षा विभाग की और से पहली बार एआई और साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी मिलेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 
हरियाणा में 1100 स्कूल प्रिंसिपल सीखेंगे एआई और साइबर सुरक्षा

HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा के सरकारी स्कूलों (Government schools of Haryana) में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और स्कूल प्रबंधन को आधुनिक जरूरतरें के अनुरूप बनाने के लिए शिक्षा विभाग (siksha vibag Haryana)ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत प्रदेश के प्रिंसिपल और क्लस्टर हेड को 5 दिन तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (Haryana School Education Project Council) राज्य के 1100 सरकारी स्कूल की प्रिंसिपलों को पांच दिवस का सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 से 25 अक्टूबर तक जिला स्तर पर चलेगा। इसके लिए विभाग की ओर से 55 लाख रुपए का बजट भी जारी किया जा चुका है।

स्कूलों में एआई और साइबर सुरक्षा पर रहेगा जोर

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रिंसिपलों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है ताकि वे पढ़ाई और प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल साथियों साधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सके। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, डिजिटल विषय शामिल किए गए हैं। इसके अलावा यूइडाइस , इंडेक्स, आईसीटी, इंटीग्रेशन, डाटा प्राइवेसी (Data Privacy),  संचार सूचना एवं संचार तकनीक के शैक्षणिक उपयोग की भी जानकारी दी जाएगी।

बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं कर्मचारियों के अधिकारियों पर भी होगी चर्चा

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में केवल तकनीकी और शैक्षिक विषय ही नहीं बल्कि स्कूल परिसर को सुरक्षित बनाने से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत बाल संरक्षण कानून, आपदा प्रबंधन, सुरक्षित स्कूल नेतृत्व, लैंगिक संवेदनशीलता और कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से संबंधित नियमों की जानकारी दी जाएगी। स्कूल प्रिंसिपलों का कहना है कि किसी भी सवेंदनशील स्थिति में कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई कैसे की जाए और विद्यार्थियों व कर्मचारियों के लिए सुरक्षित माहौल कैसे सुनिश्चित किया जाए। इन सब की जानकारी मिलेगी। 

प्रशिक्षण के दौरान होगा टेस्ट (haryana k sarkari school)

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्य  की प्रगति का आकलन भी होगा। पहले दिन प्री-टेस्ट और अंतिम दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों के परिणाम के आधार पर प्रशिक्षण से हुए सुधार का मूल्यांकन किया जाएगा। बाद में इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।

जानिए जिले वाइज कितने प्रिंसिपल लेंगे प्रशिक्षण

विभाग ने सभी जिलों के लिए प्रशिक्षणार्थियों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। करनाल के 76, सिरसा से 68, गुरुग्राम से 57 स्कूल प्रमुख प्रशिक्षण लेंगे। फतेहाबाद और जींद से 45-45, हिसार से 41, पलवल व  झज्जर से 37-37 स्कूल प्राचार्य को चुना गया है। प्रदेश भर से कुल 1100 प्रिंसिपल और क्लस्टर हेड इस कार्यक्रम में शामिल किए गए हैं।