Haryana News : हरियाणा के इन शहरों में विकसित होंगे 849 नए सेक्टर, किसानों होंगे मालामाल 

Haryana News : हरियाणा सरकार लगातार नए-नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से प्रदेश के शहरी विकास को बढ़ावा दे रही है। अब जल्द ही हरियाणा के इन शहरों में 849 नए सेक्टर को विकसित किया जाएगा। इससे किसानों को बंपर लाभ होगा। खबर में जानिए कि किन शहरों में नए सेक्टर (New sectors of Haryana)  विकसित किए जाएंगे।
 

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा सरकार ने प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मजबूती देने के लिए अब प्रदेश  (Haryana News ) में 849 नए सेक्टर विकसित करने का ऐलान किया है। बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार पर गौर करते हुए इन नए सेक्टर को विकसित करने का प्लान तैयार किया है। इससे प्रदेश का आवासीय और व्यावसायिक ढांचा बेहतर हो सकेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
  


हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कही ये बात 


बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) की ओर से कल सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री (finance minister)  की ओर से 2,23,658.17 रुपये करोड़ का बजट पेश किया है। यह पिछले बजट के मुकाबले 10.28 प्रतिशत अधिक रहा है। सीएम का कहना है कि प्रदेश के 71 शहरों में 849 नए सेक्टर बनाए जाएंगे।

 

प्रोजेक्ट के लिए पोर्टल पर मांगे आवेदन 


अब इस प्रोजेक्ट (New sector projects) के लिए पोर्टल पर किसानों से आवेदन मांगे गए  हैं और इसके लिए 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने के लिए पोर्टल पर आवेदन मांगे  (Request applications on portal) हैं। इसके लिए जिन शहरों में जमीन का विज्ञापन जारी किया है। उन शहरों में लाडवा, घरोंडा, पिहोवा, पृथला, रायपुररानी, टोहाना, बेरी, मतलौडा, इंद्री, फिरोजपुर झीरका, हथीन, नारनौंद, उकलाना, उचाना, भट्टू, रतिया, सफीदों व इसराना जैसे छोटे शहर का नाम शामिल हैं। 

 

इन शहरों में विज्ञापन जारी 


सरकार (Haryana Government Projects)  की ओर से गुरुग्राम, पिंजौर-कालका और फरीदाबाद के साथ ही 13 शहरों में 40,126 एकड़ जमीन के लिए एडवरटाइजमेंट जारी कर दिया है। सरकार के इस पहल का मकसद योजनाबद्ध शहरीकरण और बुनियादी स्ट्रक्चर के विकास को नई दिशा देना है।