{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा रोडवेज की नई पहल, अब एक ही बस में होंगे शक्तिपीठ के दर्शन

Haryana Roadways :हरियाणा रोडवेज की ओर से कई जगहों के लिए रोडवेज बसों की सेवा शुरू की गई है। अब हाल ही में हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) की नई पहल की गई है, जिसके तहत अब एक ही बस में शक्तिपीठ के दर्शन होंगे। इसके लिए किराया भी तय है और इसकी खासियत यह होगी कि यात्री तय रूट पर एक ही बस से उतरकर दूसरी बस में बैठ सकेंगे।
 

HR Breaking News (Haryana Roadways) हरियाणा रोडवेज की ओर से पंचकूला और पास के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए नई पहल की गई है। श्रद्धालु कम किराए में ही पूरे शक्तिपीठ के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बार-बार किराया भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन बसों में क्यूआर कोड (QR codes on buses) भी लगाए गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

 

110 रुपए में श्रद्धालु कर सकेंगे सफर 


दरअसल, आपको बता दें कि श्रद्धालु और पर्यटन सिर्फ 110 रुपए में पूरे दिन हरियाणा रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों (Haryana Roadways Electric Buses) में ट्रैवल कर सकेंगे। इस पास की बड़ी बात यह है कि यात्री तय रूट पर एक बस से उतरकर दूसरी बस में बैठ सकेंगे। इसके लिए उन्हें दोबारा टिकट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी या फिर अतिरिक्त किराया भी नहीं देना होगा। इससे 1 दिन में माता मनसा देवी मंदिर, चंडी माता मंदिर, पिंजौर गार्डन और कालका में मौजूद काली माता मंदिर के दर्शन और भ्रमण करना सुगम होगा।

 

कहां से शुरू होगी ये बस सेवा 


बीते दिनों सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में मौजूद श्री मुक्तिनाथ वेद विद्याआश्रम से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। यह बस सेवा सेक्टर-5 बस स्टैंड से शुरू होकर माता मनसा देवी मंदिर, चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन से होकर के कालका में मौजूद काली माता मंदिर तक चलेगी। लगभग 28 से 29 किलोमीटर लंबे इस रूट पर दोनों बसे हर रोज 6 चक्कर लगाएगी। सीएम सैनी ने सेक्टर-5 में मौजूद रोडवेज के नवीनीकृत बस टर्मिनल की ओपनिंग की है।

कितने बजे चलेगी पहली बस 


हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) के महाप्रबंधक का कहना है कि बस सेवा के अंतर्गत सेक्टर-5 बस स्टैंड से पहली बस सुबह 7:00 बजे कालका के लिए चलेगी और कालका में मौजूद काली माता मंदिर की पार्किंग से पंचकूला के लिए पहले बस सुबह 9:00 बजे चलेगी। कालका से आखरी बस रात 8:00 बजे रवाना होगी।


कैसे तैयार की गई बसों की समय सारणी 


बता दें कि समय सारणी ऐसे तैयार की गई है कि श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के साथ आरती में भी शामिल हो सकेंगे। बसों में परिचालक से 110 रुपये देकर पूरे दिन का पास बनवाया जा सकेगा। बसों में क्यूआर कोड (QR codes on buses) भी लगाए हैं। मोबाइल फोन से इन्हें स्कैन कर बस की लोकेशन और समय सारणी की जानकारी भी ले सकेंगे।