LPG Crisis : देश में रसोई गैस की किल्लत, अब इन लोगों को नहीं दिया जाएगा सिलेंडर

LPG New Rule : देशभर में अब युद्ध के बीच रसोई गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर लोगों में खूब चिंता देखी जा रही थी। अब इसी कीम को दूर करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। अब सरकार के इस कदम के तहत इन लोगों को सिलेंडर (LPG New Rule) नहीं दिया जाने वाला है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (LPG New Rule) देशभर में एलपीजी सिलेंडर  को लेकर खूब हलचल देखी जा रही है। अब युद्ध का असर रसोई गैस की किल्लत पर देखने को मिला है। अब इस कमी को लेकर सरकार ने घरेलू रसोई गैस (New Rules For LPG ) को लेकर एक अहम फैसला लिया है।  अब सरकार के इस निर्णय के तहत कुछ खास लोगों को एलपीजी सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। खबर में जानिए कि किन लोगों को सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। 

 

जानिए क्या है सरकार का मकसद 


सरकार का मकसद है कि सीमित गैस संसाधनों (cylinder distribution) का यूज उन लोगों तक पहुंचे जो केवल सिलेंडर पर पूरी तरह निर्भर है और जिनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। अब नए नियमो के मुताबिक अगर किसी घर में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (piped natural gas) कनेक्शन लगा हुआ है तो उन्हें घरेलू एलपीजी कनेक्शन (Domestic LPG Connection) की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा और इस कदम से घरेलू गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को अधिक व्यवस्थित बनाने की कोशिश की गई है।

 
घरेलू गैस वितरण में बदलाव का ऐलान


सरकार की ओर से बीते दिनों अधिसूचना जारी कर घरेलू गैस डिस्ट्रीब्यूशन (LPG PNG New Rule) में बदलाव की घोषणा की गई है। अब नए नियमो के तहत जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (piped natural gas) कनेक्शन उपलब्ध है, उन्हें अब एलपीजी सिलेंडर का लाभ नहीं मिलेगा। यानी कि PNG वाले उपभोक्ता को ना तो एलपीजी कनेक्शन का लाभ मिलेगा और न ही अपने पुराने सिलिंडर की रिफिलिंग  (Refilling of old cylinders) करा पाने का मौका मिलेगा।

 

सरकार ने LPG के सरेंडर को लेकर कही ये बात 


सरकार ने क्लियर किया है कि अगर किसी उपभोक्ता के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन (PNG and LPG connections)  एक साथ  मौजूद हैं, तो उन्हें इमरजेंसी में एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करना होगा। एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर (Surrender of LPG connection)  करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सरकार का इस बदलाव के पीछे का मकसद देश में गैस संसाधनों का सही डिस्ट्रिब्यूशन करना है। सरकार यह चाह रही है कि जिनके पास PNG का ऑप्शन उपलब्ध है, वे सिलेंडर को छोड़ दें, जिससे की सीमित संसाधन सिर्फ एलपीजी पर पूरी तरह निर्भर लोगों तक पहुंचे।


बता दें कि अब सरकार की इस नई नीति (Government's new policy) के तहत PNG वाले उपभोक्ता नए एलपीजी कनेक्शन के लिए अब अप्लाई नहीं कर सकते हैं, जिससे कि यह सुनिश्चित होगा कि सिलेंडर उन घरों तक पहुंचे जिनके पास अन्य गैस ऑप्शन नहीं है।

नियमों उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई 


जानकारों का कहना है कि सरकार की यह पहल घरेलू गैस की आपूर्ति (domestic gas supply) में प्राथमिकता के लिए बेहद जरूरी था बीते कुछ समय में मिडिल ईस्ट के तनाव और वैश्विक गैस कीमतों में तेजी के चलते घरेलू गैस वितरण (domestic gas distribution)  में खूब चुनौतियां आई हैं। अब यह नया नियम उपभोक्ताओं और सरकारी वितरण तंत्र के बीच संतुलन बना सकेगा। इस वजह से अब सरकार ने उपभोक्ताओं (png connection )से अपील की है कि अगर उनके पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, तो वे अपनी पास की LPG डिस्ट्रीब्यूटर पर जाकर एलपीजी कनेक्शन का सरेंडर कर दें। इस प्रोसेस के बाद उन उपभोक्ताओं को सिलेंडर की कोई रिफिलिंग नहीं मिलेगी और अगर वो नियम तोड़ते हैं तो उस पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।