gold silver down : जमीन पर मुंह के बल गिरा सोने-चांदी, निवेशकों के निकाले आंसू
gold silver down :सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना और चांदी का जमीन पर मुंह लगा है। सोने व चांदी में ताजा ताजा निवेश करने वालों के आंसू निकाल दिए हैं। वहीं, विवाह शादी वाले घरों में दाम गिरने से राहत मिलेगी। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के ताजा दाम-
HR Breaking News (gold silver down) सोना और चांदी लगातार गिरते ही जा रहे हैं। जमीन पर सोना और चांदी का सीधा मुंह आकर लगा है। टॉप लेवल की तरफ जा रहे सोना चांदी में तगड़ी गिरावट ने लोगों को हैरान भी कर दिया है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है और कितनी गिरावट आई है।
क्यों गिरे सोने और चांदी के दाम
सोने और चांदी के दाम गिरने का कारण इंटरनेलशनल लेवल पर चल रही हलचल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालातों के बीच हर वस्तू प्रभावित हो रही है। सोने और चांदी (Gold Silver Rate) में इतनी गिरावट हुई है, यह केवल मुनाफावसूली का दौर नहीं लग रहा है। लगातार आयात निर्यात प्रभावित होने के कारण भी इनकी कीमतों में गिरावट का अनुमान है।
कॉमेक्स पर चांदी की कीमत
कॉमेक्स (Comex Silver Price) पर चांदी 80.19 डॉलर प्रति औंस चल रही है। यानी कि चांदी में 4.922 डॉलर यानी 5.78% की गिरावट आई है। चांदी 83.91 पर खुली थी। वहीं, आज का अधिकतम भाव 85.62 डॉलर रहा है। न्यूनतम भाव 79.52 डॉलर व कल का बंद भाव 85.112 डॉलर प्रति औंस रहा है।
कॉमेक्स पर सोने की कीमत
कॉमेक्स पर सोना (Comex Gold Price) 5,038.20 डॉलर प्रति औंस चल रही है। यानी कि चांदी में 87.60 डॉलर यानी 1.71% की गिरावट आई है। सोना 5,084.00 पर खुला था। वहीं, आज का अधिकतम भाव 5,132.40 डॉलर रहा है। न्यूनतम भाव 5,022.80 डॉलर व कल का बंद भाव 5,125.80 डॉलर प्रति औंस रहा है।
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत
एमसीएक्स (MCX Silver Rate) पर चांदी 2,54,543 रुपये प्रति किलो चल रही है। यानी कि चांदी में 13,419 रुपये यानी 5.01% की गिरावट आई है। चांदी 2,66,001 पर खुली थी। वहीं, आज का अधिकतम भाव 2,69,186 रुपये रहा है। न्यूनतम भाव 2,54,543 रुपये व कल का बंद भाव 2,67,962 रुपये प्रति दस किलो रहा है।
एमसीएक्स पर सोने की कीमत
एमसीएक्स (MCX Gold) पर सोना 1,57,754 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। यानी कि सोने में 2517 रुपये यानी 1.57% की गिरावट आई है। सोना 1,60,251 पर खुला था। वहीं, आज का अधिकतम भाव 1,60,673 रुपये रहा है। न्यूनतम भाव 1,57,640 रुपये व कल का बंद 1,60,271 भाव रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।
