New Pay Commission : नए वेतन आयोग में क्या होंगे 5 प्रमोशन, जानें क्या है पूरा मामला

8th Pay Commission : केंद्र सरकार अब जल्द ही नए वेतन आयोग को लागू करने वाली है। इस वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आने वाला है। सरकार इस वेतन आयोग (Pay Commission) के तहत 5 प्रमोशन करने वाली है। इसको लेकर सरकार ने पूरा मामला सपष्ट कर दिया है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News - (New Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों को पिछले काफी समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार था। इस वेतन आयोग को लेकर आए दिन नए नए अपडेट जारी किये जाते हैं। बता दें कि इस वेतन आयोग (Basic salary Hike) के तहत 5 प्रमोशन किये जाने वाले हैं। सरकार ने ये फैसला हाल ही में लिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

परिवार इकाई को बढ़ाने की मांग-

नई दिल्ली में 25 फरवरी को हुई नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड)–जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM Latest Update) की अहम बैठक में 8वें वेतन आयोग को लेकर कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की गई थी। इसमें कर्मचारी संगठनों ने परिवार इकाई को 3 से बढ़ाकर 5 करने का फैसला सुनाया है। हर कर्मचारी को कम से कम 5 प्रमोशन सुनिश्चित करने, सालाना वेतन वृद्धि बढ़ाने और पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) बहाल करने जैसी प्रमुख मांग पर काम करने को कहा गया है। बैठक में रक्षा, रेलवे और डाक विभाग समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।

जानिये क्या है पूरी जानकारी

ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF latest Update) के एक्सपर्ट ने बताया है कि बैठक में न्यूनतम बेसिक पे, प्रमोशन पॉलिसी और वार्षिक वेतन वृद्धि जैसे मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले 10-15 दिनों में सभी कर्मचारी संगठन अपनी-अपनी मांग को भेज देंगे। इसके आधार पर एक साझा ज्ञापन तैयार की जाएगी। ये ज्ञापन 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को सौंपा जाएगा। साथ ही में केंद्रीय सरकारी कर्मचारी परिसंघ के प्रतिनिधि ने बताया है कि 10 मार्च को अगली बैठक में इस साझा ज्ञापन को अंतिम रूप दी जा सकती है।


इन मुद्दों पर होगी चर्चा-


फिलहाल वेतन संशोधन में परिवार की 3 इकाइयों को माना जाता है, हालांकि अब कर्मचारी संगठन इसे 5 करने की मांग कर रहे हैं ऐसे में माता-पिता को भी इसमें शामिल किया जा सकेगा। उनका मानना है कि बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों (8th Pay Commission News) को देखते हुए ये बदलाव काफी ज्यादा जरूरी हो गया है। इसके अलावा 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट पर पूछे गए 18 सवालों के जवाब भी जल्द भेजने पर सहमति बनी, क्योंकि इसकी समय सीमा नजदीक है।

प्रमोशन को लेकर भी जताई नाराजगी-

प्रमोशन को लेकर भी कर्मचारियों में काफी नाराजगी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि जूनियर स्तर पर कई प्रतिभाशाली कर्मचारी वर्षों तक प्रमोशन से वंचित रह जाते हैं, इसकी वजह से निराशा बढ़ रही है। इसलिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में हर कर्मचारी के लिए कम से कम 5 प्रमोशन का प्रावधान सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम वेतन के बीच अंतर कम करने पर भी चर्चा हुई है। फिलहाल 7वें वेतन आयोग में अधिकतम बेसिक पे, न्यूनतम वेतन (Basic salary Hike) का 13 गुना तक है, जिसको अब घटाकर 10 गुना करने की मांग की जा रही है।

पेंशन व्यवस्था भी बनी बड़ा मुद्दा-

पेंशन व्यवस्था को लेकर भी बड़ा मुद्दा सामने आ रहा है। कर्मचारी संगठनों ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और यूनिफाइड पेंशन सिस्टम (UPS) को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना (OPS scheme) बहाल करने की मांग को मंजूरी प्रदान कर दी है। उनका मानना है कि OPS से रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को ज्यादा सुरक्षा मिल जाती है। इसके अलावा जिन शहरों में CGHS की सुविधा नहीं है, वहां पर कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाला 1,000 रुपये मासिक भत्ता बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की मांग भी उठाई जा रही है।


8वें वेतन आयोग पर तेज हुई चर्चा-

कुल मिलाकर, 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने अपनी रणनीति तेज देखी जा रही है। फिलहाल सबकी नजर 10 मार्च की बैठक और उसके बाद आयोग को सौंपे जाने वाले साझा ज्ञापन पर टिकी हुई है। इसकी वजह से ये तय हो जाएगा कि सरकार इन मांगों पर कितना सकारात्मक रुख अपनाती है।