UP ka Mausam : सर्दी की हो गई है विदाई, तापमान बढ़ा रहा परेशानी, होली से पहले ही आ गए गर्म दिन
HR Breaking News (UP latest Weather alert) कई दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली हुई है। इस बीच फरवरी महीने में ही तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोगों को फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अगर हम बात करें बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम की तो यहां मौसम (weather alert) शुष्क बना रहा है। साथ ही इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान यह सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांदा का रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या का रहा है।
वर्तमान में प्रदेश की राजधानी लखनऊ (capital Lucknow) के साथ-साथ बाकी हिस्सों में भी जबरदस्त गर्मी देखने को मिल रही है। दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि साल 2026 में ला नीना कमजोर स्थिति में देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से इस साल जल्दी ही सर्दी का प्रभाव कम हो गया है और समय से पहले गर्मी की एंट्री हो चुकी है। इस साल फरवरी महीने में ही तेज धूप, गर्मी और बढ़ते तापमान का सामना लोगों को करना पड़ा है।
जानें आज प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि आज अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। इसी के साथ आगामी 24 घंटे में मौसम (mausam ka alert) में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं, विभाग का यह भी अनुमान है कि 24 घंटे के बाद एक बार फिर प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने के आसार हैं। ऐसे में होली तक प्रदेश में जबरदस्त गर्मी देखने को मिल सकती है। हालांकि रात के समय भी अब लोगों को न्यूनतम तापमान में वृद्धि के चलते गर्मी का एहसास होने लगा है।
जानें नोएडा में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज नोएडा (Noida Weather alert) में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, इससे पहले फरवरी के दूसरे सप्ताह में नोएडा में बारिश देखने को मिली थी। हालांकि उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब नोएडा में मौसम पूरी तरह साफ नजर आ रहा है और बीते दिन यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिली थी और यह 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में आज भी मौसम में कुछ बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
जानें राजधानी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के वेदर अपडेट (latest weather alert) के अनुसार आज 28 फरवरी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलने की संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आगामी 24 घंटे में गाजियाबाद के मौसम (mausam) में भी कोई बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त जरूर हो सकती है। ऐसे में मार्च के पहले सप्ताह में भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। होली के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
जानें कितना बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग (weather department) के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी चार दिनों में बुंदेलखंड और दक्षिणी क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान यहां अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की संभावना विभाग ने जताई है। वहीं, इस बीच बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है की होली से पहले प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है।
जानें आज कितना रहेगा तापमान
वेदर अपडेट (weather alert) के अनुसार आज 28 फरवरी को प्रदेश में तेज धूप निकली रहेगी, जिसका असर तापमान पर भी दिखाई देगा। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। साथ ही 9 मील प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग की ओर से बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और आज प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।
