{"vars":{"id": "93802:4123"}}

New Railway Line in State : अब इस राज्य में भी आया रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, बिछाई जाएगी एक और नई रेलवे लाइन

New Railway Line : देशभर में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। अब इस राज्य में भी रेलवे का एक बड़ा प्रोजेक्ट आने वाला है। यहां पर एक और नई रेलवे लाइन का विस्तार होगा। चलिये जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News : भारतीय रेलवे को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा भी रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए कई तरह के बड़े कदम उठाए जाते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है सरकार ने अब एक राज्य में रेलवे का एक बड़ा प्रोजेक्ट लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस राज्य में एक और नई रेलवे लाइन (New Railway Line) बिछाई जाएगी, जिसकी वजह से सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि देश को भी काफी लाभ होगा।

जानिए कहां पर बिछेगी नई रेलवे लाइन-

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) के द्वारा पंजाब को एक बड़ी सौगात दे दी गई है। अब पंजाब के राजपुर और मोहाली को जोड़ने के लिए एक नई रेलवे लाइन का विस्तार होगा। इस नई रेलवे लाइन के बिछने की वजह से दोनों शहरों के बीच की दूरी सिर्फ 63 किलोमीटर तक की रह जाएगी। इसके अलावा रेल मंत्री ने फिरोजपुर, कैंट, बठिंडा, दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने को लेकर भी बात की है।

यहां पर चलेगी नई वंदे भारत-

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रहेगा। राजपुरा-मोहाली न्यू लाइन 18 किलोमीटर तक की है। यह 443 करोड रुपए के खर्चे से तैयार होगी। यह पूरा एरिया एक तरीके से राजधानी चंडीगढ़ से कटा हुआ था, इस वजह से 1960 से डिमांड आ रही थी कि इसे सीधे कनेक्ट किया जाए।

फिरोजपुर से नई दिल्ली तक चलने वाली है प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) फिरोजपुर से भटिंडा, पटियाला, अंबाला होते हुए नई दिल्ली तक चलेगी। फिरोजपुर से नई दिल्ली तक 486 किलोमीटर तक का सफल रहेगा। यह ट्रेन इस सफर को मात्र 6 घंटे में ही पूरा करेगी। फिरोजपुर नई दिल्ली वंदे भारत हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट,फरीदकोट, बठिंडा, धुरी,पटियाला,अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र,पानीपत और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर रुकेगी। इसके साथ ही राजपुरा से मोहाली नई रेल लाइन की दशकों पुरानी मांग को भी सरकार ने पूरा कर दिया है। इससे पूरे मालवा क्षेत्र से चंडीगढ़ के साथ रेल संपर्क और ज्यादा बेहतर हो जाएगा। यह रूट चंडीगढ़ को क्षेत्र- राजपुरा, पटियाला, संगरूर से जोड़ने वाला है।

यहां पर चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन-

इससे पहले रेल मंत्री ने सहारनपुर से लखनऊ के बीच नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (New Vande Bharat Express trains) की सौगात दी थी। अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ और सहारनपुर को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए ये एक ऐतिहासिक कदम होने वाला है। उन्होंने बताया कि इस नई सुविधा से यात्रा का समय काफी हद तक कम होगा और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।