नई रोडवेज बसों का किया 22 डिपो में आवंटन, सबसे ज्यादा भिवानी में मिलेंगी
HR Breaking News (new roadways buses) अब जल्द ही प्रदेश में बसों का बेड़ा बढ़ने वाला है, जिससे ग्रामीण इलाकों में बसों की सेवा बढ़ सकेगी। प्रदेश के ज्यादातर सभी जिलों में नई रोडवेज बसों का आवंटन (Allocation of new roadways buses) किया जाने वाला है। सबसे ज्यादा अलोटमेंट भिवानी जिले में किया जाने वाला है। इन बसों के संचालन से पहले पर्याप्त कर्मियों की तैनाती की जाएगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
500 नई साधारण बसों का अलोटमेंट
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग (Haryana State Transport Department) की ओर अगले 2 से 3 महीना में मिलने वाली 500 नई साधारण बसों का 22 डिपो में अलॉटमेंट कर दिया है। सबसे ज्यादा 40 बसें भिवानी डिपो को अलोट की गई है। बता दें कि सरकार इन बसों की खरीद को मंजूर कर चुका है। वहीं, कर्मचारी यूनियनों के अनुसार इन बसों के संचालन से पहले प्राप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जानी चाहिए।
नई बसों की आवंटन सूची जारी
परिवहन विभाग के निदेशक के आदेश पर नई बसों की आवंटन सूची (Allotment list of new buses) जारी की गई है, जिनका संचालन आगामी साल अप्रैल से होने के आसार है। अलॉटमेंट सूची में पलवल और नूंह की कोई बस नहीं है। रेवाड़ी डिपो की सिर्फ 2 बसें लोट की है। हिसार को 37, गुरुग्राम को 35 और सिरसा को 32 बसों का अलॉटमेंट किया गया है।
किन डिपो को कितनी मिली बसें
यमुनानगर को 28 बसें और फरीदाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र को 25-25 बसें मिलेंगी। दिल्ली डिपो के साथ ही झज्जर, जींद, करनाल, नारनौल,पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला को 20-20 बसें और चरखी दादरी को 12 बसें अलोट की है। यह सभी bs-6 कैटेगरी की डीजल बसें होंगी। निदेशालय का के अनुसार इन बसों से ग्रामीण इलाकों के नए रूट (New routes to rural areas) तैयार किए जाएंगे, जिससे यात्रियों खास तौर पर महिलाओं और छात्रों को लाभ होगा।
कर्मचारियों की सख्ती में तैनाती की मांग
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (Haryana Transport Employees Union) के प्रदेश, अध्यक्ष ने तकनीकी कर्मचारियों की सख्ती में तैनाती की मांग उठाई है। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य महासचिव ने पलवल और नूंह को बसें न मिलने पर भी चिंता जताई है।