घर बैठे ट्रांसफर होगा वाहनों का मालिकाना हक, जानें ऑनलाइन प्रक्रिया
HR Breaking News (vehicles vehicles) वाहन का नाम बदलने का प्रोसेस अब पुराने मालिक की सहमति और नए खरीदार की पहचान को सुनिश्चित करना है। अब वाहनों का मालिकाना हक घर बैठे ट्रांसफर होगा। हरियाणा में वाहन खरीदने या बेचने के बाद उसके मालिक का नाम (Vehicle name change process) बदलने के लिए लोगों को SDM कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि अब वाहनों का मालिकाना हक लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है।
दोनों पक्ष घर बैठे पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन
वाहन मालिकाना हक ट्रांसफर के प्रोसेस (Vehicle Ownership Transfer Process) को ऑनलाइन और आधार आधारित वेरिफिकेशन से आसान बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की डिजिटल व्यवस्था सही साबित हो रही है, जिसके तहत वाहन बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों पक्ष घर बैठे पोर्टल पर अप्लाई करे सकेंगे। दस्तावेज अपलोड करने, पहचान वेरिफिकेशन करने और तय शुल्क जमा करने के बाद नाम परिवर्तन प्रोसेसे आगे बढ़ेगा।
किन वाहनमालिकों को मिलेगी राहत
इस प्रोसेस से खासतौर से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें नौकरी, कारोबार, अन्य कारणों से दूसरे शहर या फिर राज्य में रहते हुए वाहन का मालिकाना हक (vehicle ownership rules) बदलना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि वाहन हरियाणा के किसी जिले में रजिस्टर्ड है, लेकिन उसका मालिक किसी दूसरे जिले में रहने लगा है। वाहन बचने के बाद पुराने मालिक और नए खरीदार को डॉक्यूमेंट की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए संबंधित कार्यालय से कांटेक्ट करना पड़ता है।
इन डिटेल से तैयार होगा आवेदन
कई बार दोनों पक्षों की अलग-अलग जगह मौजूदगी की वजह से यह प्रोसेस लंबा हो जाता है। ऑनलाइन व्यवस्था से यह परेशानी कम होगी। विक्रेता और खरीदार पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस से जुड़ी डिटेल और जरूरी डॉक्यूमेंट के बेस पर आवेदन तैयार होगा। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर दोनों पक्षों की पहचान और सहमति का वेरिफिकेशन किया जाएगा। उसके बाद आवेदन डिजिटल मोड़ से संबंधित रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण (Digital Mode Registration Authority) तक पहुंचेगी।
वाहन का नाम बदलने का ऑनलाइन प्रोसेस
वाहन का नाम बदलने के प्रोसेस (Vehicle name change process) में महत्वपूर्ण पहलू पुराने मालिक की सहमति और नए खरीदार की पहचान को सुनिश्चित करना है। ऑनलाइन प्रोसेस में विक्रेता वाहन के मालिकाना हक ट्रांसफर का ऑप्शन चुनकर खरीदार का ब्योरा दर्ज करेगा।
खरीदार के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके जरिए ट्रांस्फर की पुष्टि कर सकेगा। साथ ही दोनों पक्षों का आधार कार्ड के साथ ही तय डॉक्यूमेंट पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (Vehicle registration certificate), बीमा जरूरी कागजात भी आवेदन के हिसाब से उपलब्ध कराने होंगे। डॉक्यूमेंट और पहचान का वेरिफिकेशन पूरा होते ही नाम परिवर्तन का प्रोसेस आगे बढ़ेगा।
समय और खर्च दोनों की होगी बचत
वाहन मालिकाना हक हस्तांतरण का प्रोसेस ऑनलाइन होने से लोगों को कार्यालय तक आने-जाने में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी। पहले जहां डॉक्यूमेंट जमा करने, वेरिफिकेशन और आवेदन की स्थिति को जानने के लिए कार्यालय जाना पड़ता था। वही डिजिटल मोड से कई औपचारिकताएं घर बैठे पूरी हो सकेंगी।
हालांकि ऑनलाइन आवेदन के बाद भी तय सरकारी शुल्क का भुगतान करना होगा और कुछ मामलों में अतिरिक्त वेरिफिकेशन या कार्यालय से जुड़े औपचारिकता की जरूरत हो सकती है।