PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना के लिए क्या हैं शर्तें, जानें कब आएगी 23वीं किस्त

PM Kisan Yojana : सरकार की तरफ से किसानों का आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी किसानों को हर हर साल 6 हजार रूपये तीन किस्तों के माध्यम से प्रधान किए जाते हैं। इस योजना की 22 किस्तें किसानों को मिल चुकी है, आइए जानते हैं कब आएगी इसकी 23वीं किस्त और क्या है इसकी नई शर्ते।
 

HR Breaking News : (PM Kisan Yojana 23rd Installment) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 22 किस्त मिल चुकी है। किसानों को इस योजना की 22वीं किस्त अभी पिछलें दिनों ही मिली है। ऐसे में अब लाभार्थी किसानों के मन में इसकी अगली किस्त को लेकर सवाल चलने शुरू हो गए है। सरकार की तरफ से बताया जा रहा है कि इस योजना (PM Kisan Yojana) का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। 


सरकार की तरफ से चलाई गई इस योजना का लाभ (Benefit Of PM Kisan Yojana) लेने के कई शर्ते पूरी करना बेहद जरूरी है। पिछली किस्त जारी करने के समय सरकार ने इसके पात्र किसानों की गणना की थी जिनमें से कई किसानों के नाम काट दिए है। चलिए खबर में जानते है इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी।


मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) जुलाई 2026 तक जारी होने की संभावना है, लेकिन पोर्टल पर अभी इसको लेकर कोई साफ जानकारी नही मिली है। आपको बता दे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अब उन्ही किसानों को मिलेगा जिन्होनें अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) के प्रोसेस को पूरा कर लिया है।  

 

अगली किस्त का लाभ लेने के लिए पात्रता और शर्तें


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana Rules) का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास खेती योग्य अपनी जमीन है। संस्थागत भूमि धारक, सरकारी पदों के व्यक्ति, और सरकारी कर्मचारी इस योजना का लाभ नही ले सकते है।


अगर किसी किसान को हर महीने 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन मिलती है या उसने पिछले मूल्यांकन वर्ष में टैक्स भराहै, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।


पात्रता की ठीक तरह से जांच करने के लिए पोर्टल पर Beneficiary Status जरूर देखें।


यहां आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका नाम, बैंक खाता नंबर और आधार नंबर सही दर्ज है या नहीं।


यदि इसमें कोई गलती होती है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।

 

ई-केवाईसी और जमीन की जांच पड़ताल करवाना जरूरी


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Apply For PM Kisan Yojana) से किसानों को खाद, बीज और खेती के सामान के खर्च में मदद मिलती है।


लगातार बढ़ रही धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने e-KYC कराना जरूरी कर दिया है।


आप इसे पीएम-किसान पोर्टल पर OTP से खुद कर सकते हैं या नजदीकी CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक से भी करा सकते हैं।


साथ ही आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT चालू होना चाहिए।


अगर आपकी जमीन की जांच पूरी नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।


इसलिए समय रहते पटवारी या राजस्व विभाग से अपना रिकॉर्ड अपडेट करा लें।


किसी भी समस्या के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं।