home page

Redmi का नया Smart TV लॉन्च, 100 इंच की स्क्रीन के साथ मिल रहे आधुनिक फीचर्स

Redmi New Smart TV : रेडमी कंपनी ने अपने लेटेस्ट Smart TV के साथ एक बार फिर से टेक मार्केट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने 100 इंच की स्क्रीन वाले नए मॉडल को लॉन्च किया है, जो न सिर्फ सिनेमा जैसा एक्सपीरियंस देता है बल्कि इसमें आधुनिक और एडवांस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। यह टीवी उन यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जो घर बैठे प्रीमियम एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं।
 | 
Redmi का नया Smart TV लॉन्च, 100 इंच की स्क्रीन के साथ मिल रहे आधुनिक फीचर्स

HR Breaking News : (New Smart TV) नई तकनीकी के इस दौर में स्मार्ट टीवी का चलन (trend of smart TV) दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कंपनियों की तरफ से भी आए दिन नए-नए फीचर्स से भरपूर स्मार्ट टीवी को बाजार में लॉन्च किया जा रहा है। रेडमी कंपनी की तरफ से भी एक नया स्मार्ट टीवी लाइनअप को लॉन्च कर दिया गया है जिसके प्रीमियम फीचर हर किसी को अपना दीवाना बना रहे हैं। 


रेडमी कंपनी की तरफ से इस नए स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च किया है, बताया जा रहा है कि जल्द ही यह स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में भी लोगों का दिल जीतने आ रहा है। 100 इंच स्क्रीन वाले नए रेडमी स्मार्ट टीवी में कई अट्रैक्टिव फीचर्स मिल रहे हैं जो आपको घर बैठे एक प्रीमियम इंटरटेनमेंट का मजा दे सकते हैं। आइए खबर में जानते है Redmi Smart TV MAX से जुड़ी पूरी जानकारी।

 

Redmi Smart TV MAX के दमदार फीचर्स


Redmi के इस स्मार्ट टीवी में कई ज्यादा शानदार फीचर्स मिल रहे है। गेमिंग और हाई-क्वालिटी कंटेंट देखने के अनुभव (Redmi New Smart TV) को बेहतरीन बनाने के लिए Redmi कंपनी के इस नए स्मार्ट टीवी में 4K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 400 से 600 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है, साउंड के लिए 30W का स्पीकर सिस्टम मौजूद है और साथ ही HDMI 2.1 का सपोर्ट भी दिया गया है।


परफॉर्मेंस के लिहाज से इस Smart TV में A55 बेस्ड 5-कोर प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज (Features In Redmi Smart TV MAX) मिलता है। कंपनी ने इसका 85-इंच वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी कीमत 4,899 युआन (लगभग 66,040 रुपये) रखी गई है, हालांकि इसमें थोड़े कम स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। वहीं, Redmi TV MAX के 100-इंच मॉडल की कीमत 8,799 युआन (करीब 1.20 लाख रुपये) है।

 

अलग-अलग साइज के कई ऑप्शन


बजट से मिड-रेंज तक आने वाली नई Redmi A Pro सीरीज (Redmi A Pro series) में 43 इंच से लेकर 75 इंच तक के अलग-अलग साइज मिलते हैं। इसकी कीमत करीब 25,000 रुपये से शुरू होकर 50,000 रुपये तक जाती है।


Redmi A Pro सीरीज के ज्यादातर स्मार्ट टीवी में 4K क्वालिटी मिलती है, जिससे फोटो साफ दिखती है। इसके साथ ही 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन स्मूद चलती है (बेस मॉडल में 60Hz है)। 94% DCI-P3 कलर सपोर्ट की वजह से रंग भी ज्यादा अच्छे और नेचुरल दिखते हैं।