Railway News : प्रदेश में इन जिलों में पहली बार चलेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगी नई रेलवे लाइन
HR Breaking News (Railway News) सरकार रेलवे के विकास को नई रफ्तार देते हुए कई जिलों में नई रेलवे लाइन बिछाने का काम कर रही है, लेकिन अब भी कई जिले रेलवे लाइन से वंचित है। ऐसे में अब जल्द ही प्रदेश के एक ओर जिले को पहली बार ट्रेन (Railway Line Construction) की सुविधा का लाभ मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार नई रेलवे लाइन मार्च में शुरू होगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से।
कब तक पूरा होगा ट्रायल रन का काम
दरअसल, आपको बता दें कि इंदौर शहर का डेड एंड समाप्त करने के मकसद से सालों से लंबित इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट पर आम कार्य में तेजी आई है। इस प्रोजेक्ट के इंदौर-धार खंड को बनाने का काम पूरा होने को हैं। इससे पहले तो फरवरी तक ट्रायल रन का मकसद तय किया गया था, लेकिन अब इसकी समयसीमा को बढ़ाकर मार्च के आखिर तक किया गया है। जैसे ही तय समयसीमा में निर्माण का काम पूरा होता है तो उसके बाद सीआरएस द्वारा इंस्पेक्शन किया जाएगा। जैसे ही इसकी इंस्पेक्शन की मंजूरी मिलती है तो उसके बाद ट्रायल रन (Trial Run in March mp news) शुरू किया जाएगा।
ट्रायल रन की मंजूरी मिलते ही धार को पहली ट्रेन सेवा (Indore-Dhar railway line construction ) का फायदा मिलेगा, जिससे इलाके के कास को नई दिशा मिलेगी।
पहली ट्रेन सेवा के लिए स्वीकृत हुआ इतना बजट
वैसे तो अब तक धार इलाके में रेल सुविधा (Rail facility in Dhar area) उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को लंबे वक्त से परेशानी हो रही है। अभी तक कई स्टेशन जिनमे- पीथमपुर, सागौर, गुणावद और टीही में स्टेशन भवन और पटरियां बिछाने का काम पूरा होने को है। तकरीबन 204.76 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले बजट में 1873.10 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल गई हैं। धार तक निर्मित 21 पुलों में से 19 का काम पूरा हो गया है। इस रेल लाइन से इंदौर का दाहोद और छोटा उदयपुर के जरिए मुंबई और गुजरात से कनेक्शन होगा। बता दें कि धार रेलवे स्टेशन को मांडू के जहाज महल की तर्ज बनाया जा रहा है।
ऐसे हो रही पटरियों की सुरक्षा सुनिश्चित
धार में पहली ट्रेन सेवा (First train service in Dhar) के निर्माण के काम में तेजी लाने के लिए टीटीएम (ट्रैक टैम्पिंग मशीन) का यूज हो रहा है। टीही के निकट तरकीन 3 किमी लंबी टनल का काम अपने आखिरी चरण में हैं। बता दें कि मशीन के माध्यम से ट्रैक की पैकिंग कर पटरियों सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
बता दें कि दाहोद से कटवाड़ा और इंदौर से टीही तक को बनाने का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही टीही-धार, कटवाड़ा-झाबुआ और धार-झाबुआ खंडों (Dhar-Jhabua sections) में कार्य चल रहा है। यहां पर- ट्रैक लिंकिंग, ओएचई, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म और सिग्नलिंग का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट (Dhar Railway Updates) से इलाके के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिल सकती है।