home page

Uttar Pradesh में नोएडा-गुरुग्राम की तर्ज पर बसाया जाएगा नया स्मार्ट शहर, किसानों की होगी चांदी

UP New City : उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। आबादी को संयोजित ढंग से बसाने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए रोड बनाए जा रहे हैं और अब सरकार ने लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर एक नया शहर बसाने का मास्टर प्लान तैयार किया है। इस शहर को बसाने के लिए लगभग 37000 करोड रुपए का खर्च किए जाएंगे।आई नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से -

 | 
Uttar Pradesh में नोएडा-गुरुग्राम की तर्ज पर बसाया जाएगा नया स्मार्ट शहर, किसानों की होगी चांदी

HR Breaking News - (New City in UP)। उत्तर प्रदेश में डेवलपमेंट के कार्य अब प्रगति पर हैं। हाल ही में सरकार ने नोएडा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में एक नया और आधुनिक शहर बसाने का प्लान तैयार किया है। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की तर्ज पर योगी सरकार ने एक महत्वाकांक्षी परियोजना ग्रेटर कानपुर को हाल ही में मंजूरी दी है। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण ने इस योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।


ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर कानपुर 


अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर कानपुर (Greater Kanpur) को लगभग 5000 एकड़ में डेवलप किया जाएगा। इस शहर को भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर बसाया जाएगा। नए शहर को डेवलप करने में लगभग 37000 करोड रुपये खर्च होंगे। इसमें से करीब 5000 करोड रुपए नई आधुनिक सिटी बसाने में खर्च होंगे, जबकि बाकी राशि औद्योगिक और बुनियादी ढांचे को डेवलप करने में लगाई जाएगी। 


4 आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र किए जाएंगे विकसित - 


इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें चार आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे कड़ा कलेक्शन इन सभी इंडस्ट्रियल एरिया को एक ही बेल्ट में डेवलप करना है ताकि निवेश लॉजिस्टिक और रोजगार सृजन को अधिकतम लाभ मिल सके इसके लिए मंधना से भौंती के बीच रिंग रोड (ring road) के पास की जमीन को चिंहित किया गया है। 


भीमसेन क्षेत्र परियोजना का मुख्य केंद्र


बता दें कि इस परियोजना में भीमसेन क्षेत्र को केंद्र में रखा गया है। यहां पर मेडिसिन सिटी डिफेंस कॉरिडोर, (Medicine City Defense Corridor) नॉलेज पार्क, MSME Park और ई-पार्क पार्क जैसी योजनाएं शामिल की गई है। 

चार खंडों विभाजित होगी परियोजना - 

बता दें कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को कर करो में विभाजित किया गया है मेडिसिन सिटी डिफेंस कॉरिडोर (Medicine City Defense Corridor) 100 एकड़ में डेवलप की जाएगी। जिस पर लगभग 360 करोड रुपए की लागत आएगी। दूसरे खंड नॉलेज पार्क 359 एकड़ में विकसित होगा जिस पर 880 करोड रुपए का खर्च होगा। इसके अलावा 100 एकड़ में महंगा MSME Park और 500 एकड़ में e-park डेवलप किया जाएगा। जिनकी अनुमानित लागत 294 करोड़ से 700 करोड रुपए के बीच है।

न्यू सिटी में होगा आधुनिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर -

ग्रेटर कानपुर (Greater Kanpur) को शहर और औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने के लिए मंधना से भौंती तक 8.9 किलोमीटर लंबा और 75 मीटर चौड़ा रिंग रोड बनाया जाएगा। इस रिंग रोड पर करीब 400 करोड़ रुपये की लागत आएगी।  इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। यहां पर चौड़ी सड़कें, एलिवेटेड रोड, आधुनिक पार्किंग व्यवस्था और सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाए जांएगे। 

न्यू सिटी के लिए जमीन का निरीक्षण जारी - 


नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD) और कानपुर विकास प्राधिकरण मिलकर इस परियोजना के विकास कार्यों को अंजाम देंगे। KDA की टीम ने भीमसेन और आसपास के गांवों में जमीन का निरीक्षण कर उपलब्धता और भूमि अधिग्रहण की लागत का आकलन भी शुरू कर दिया है। 

आत्मनिर्भर कानपुर की ओर बड़ा कदम


ग्रेटर कानपुर परियोजना (Greater Kanpur Project) को कानपुर के फिर से औद्योगिक विकास को तेजर रफ्तार देगा।  इसके जरिए न केवल बड़े निवेश आकर्षित होंगे, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार मिलेगा। एक्सपर्ट का कहना है कि जहां पर इस परियोजना को विकसित किया जाएगा। वहां किसानों की चांदी हो जाएगी। सरकार किसानों ने उचित रेट पर जमीन (Land Rate) खरीदेगी, किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस परियोजना को उत्तर प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है। इससे व्यापारिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।